दुमका, जामताड़ा, गोड्डा में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी गाड़ियों को रोका, हंगामा
भाजपा के कार्यकर्ता शुक्रवार को रांची में होने वाले जन आक्रोश रैली में शामिल होने आ रहे थे. हंसडीहा के पास गोड्डा विधायक अमित मंडल और उनके समर्थकों को रोका गया, जिसके बाद वहां हंगामा हुआ. उधर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रांची के प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हेमंत सोरेन संवैधानिक पद पर बैठकर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहे हैं.


रांची :
भाजपा ने शुक्रवार को हेमंत सरकार के खिलाफ रांची में जन आक्रोश रैली बुलाई है. गुरुवार शाम संथाल परगना के गोड्डा, दुमका, जामताड़ा समेत कई जिलों के कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए गाड़ियों में सवार होकर निकले थे. इस दौरान स्थानीय प्रशासन ने कार्यकर्ताओं से भरी बसों को रोक दिया. दुमका के मुफस्सिल थाना में रांची जा रही दो बस JHOG AA3696 और JH04 2291 को रोक दिया गया. जामताड़ा नगर स्टैंड में 4 बस टाउन DSP ने जब्त किया. जामताड़ा के फतेहपुर थाने में रांची के लिये बस में बैठ कर जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को बस से उतार कर बस पुलिस ले कर चली गई. गोड्डा के विधायक अमित मंडल भी अपने समर्थकों के साथ रांची आ रहे थे. उनकी गाड़ी को हंसडीहा के पास रोक दिया गया. इसके बाद वहां काफी देर तक हंगामा हुआ. केंद्रीय मंत्री और भाजपा के विधानसभा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर रांची के प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता है ऐसी गीदड़भभकी से नहीं डरने वाले हैं. हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे.
एक डरा हुआ मुख्यमंत्री ही लोकतंत्र की हत्या कर सकता है- शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार भाजपा के जन आक्रोश रैली से डर चुकी है. भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह जगह रोका जा रहा है. यह जुल्म और अन्याय की पराकाष्ठा है. एक डरा हुआ मुख्यमंत्री लोकतंत्र की हत्या ही कर सकता है. हेमंत सोरेन से ना झारखंड संभल रहा है ना पार्टी संभल रही. बीजेपी के कार्यकर्ता ऐसी गीदड़भभकी से डरने वाले नहीं हैं. झारखंड की जनता को अहिंसात्मक तरीके से न्याय दिलाकर कर रहेंगे. हेमंत सोरेन सरकार इस आंदोलन को कुचल नहीं सकती है.
हमें इंदिरा नहीं रोक पाई तो हेमंत क्या रोकेंगे
चौहान ने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के इशारे पर जो लोग ऐसा कर रहे हैं, अगर वे लोग अलोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को रोकने की कोशिश की तो हम लोग लोकतंत्र का पालन करने वाले लोग हैं. हमें तो इंदिरा नहीं रोक पाई तो हेमंत क्या रोकेंगे. कहा कि अधिकारियों को समझनी होगी कि यह दो महीने की सरकार है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया



Leave a comment