तेजस्वी यादव हेडमास्टर न बनें, राहुल-प्रियंका और खरगे हैं कांग्रेस के माई-बाप... पप्पू यादव ने दी तेजस्वी को नसीहत
Katihar/Patna : विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार का सियासी पारा काफी चढ़ चुका है. महागठबंधन में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. पहले जेएमएम की नाराजगी सामने आई और अब निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव भड़के हुए हैं. बिहार चुनाव में सीट बंटवारे से पहले प्रत्याशियों की लिस्ट मांगने को लेकर पप्पू यादव...


Katihar/Patna :
विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार का सियासी पारा काफी चढ़ चुका है. महागठबंधन में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. पहले जेएमएम की नाराजगी सामने आई और अब निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव भड़के हुए हैं. बिहार चुनाव में सीट बंटवारे से पहले प्रत्याशियों की लिस्ट मांगने को लेकर पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को खूब सुनाया है. कटिहार में उन्होंने कहा कि हर पार्टी अपनी रणनीति खुद तय करने में सक्षम है, तेजस्वी यादव हेडमास्टर बनने की कोशिश न करें. पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के माई बाप राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खड़गे जी हैं, कांग्रेस पार्टी किसको टिकट देंगे इसका निर्णय कांग्रेस का होगा.
तेजस्वी सर्वेसर्वा नहीं
इसके बाद पटना में भी पत्रकारों से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने तेजस्वी को नसीहत दी कि वे सिर्फ कमेटी के चेयरमैन हैं, कोई सर्वेसर्वा नहीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कौन चुनाव लड़ेगा, यह पार्टी नेतृत्व तय करेगा- राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे यह तय करने के लिए हैं. तेजस्वी यादव को दूसरे दलों में दखल नहीं देना चाहिए.
तेजस्वी सिर्फ चेयरमैन हैं
पप्पू यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन को अगर वाकई एकजुट रहना है, तो सभी दलों को बराबरी और सम्मान देना होगा. किसी एक दल या नेता को बाकी सब पर प्रभुत्व नहीं जमाने देना चाहिए. महागठबंधन के भीतर सीएम फेस को लेकर भी असमंजस और असहमति बनी हुई है. कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू पहले ही कह चुके हैं कि तेजस्वी सिर्फ चेयरमैन हैं, न कि घोषित सीएम उम्मीदवार.
महागठबंधन की बैठक के बाद कलह शुरू
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 12 जून को तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की बैठक हुई थी, जिसमें प्रत्याशी चयन पर चर्चा हुई. इस बैठक को लेकर अब एक-एक कर घटक दलों की नाराजगी सामने आ रही है. पहले जेएमएम ने आमंत्रण नहीं मिलने पर नाराजगी जताई थी और अब कांग्रेस की तरफ से यह बयान आया है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.


Leave a comment