Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»रतन टाटा की वसीयत में चौंकाने वाला नाम, जमशेदपुर के मोहिनी को मिल सकती है 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति
राजनीति

रतन टाटा की वसीयत में चौंकाने वाला नाम, जमशेदपुर के मोहिनी को मिल सकती है 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति

“रतन टाटा की वसीयत में कई चौंकाने वाली चीजें सामने आई है. उन्होंने अपने सौतेले भाई नोएल टाटा को इस वसीयत में शामिल नहीं किया है, वहीं वसीयत में एक अनजान शख्स मोहिनी मोहन दत्ता को 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति दिये जाने के खुलासे के बाद हर कोई हैरान है.”

A
Admin UserEditorial Desk
Published Feb 7, 2025 · 8:12 AM· 5 min read
रतन टाटा की वसीयत में चौंकाने वाला नाम, जमशेदपुर के मोहिनी को मिल सकती है 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति

रांची : देश के दिग्गज कारोबारी रतन टाटा ने भले ही दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन आज भी सुर्खियों में बने हुए हैं. अपनी वसीयत को लेकर रतन टाटा इस बार सुर्खियों में हैं. उनके साथ-साथ सुर्खियों में हैं जमशेदपुर के एक कारोबारी मोहिनी मोहन दत्ता. रतन टाटा के करीबी लोग तब हैरान रह गए जब उनकी हाल ही में खोली गई वसीयत में एक रहस्यमयी व्यक्ति का जिक्र किया गया. यह शख्स हैं मोहिनी मोहन दत्ता. दत्ता को टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन की बची हुई संपत्ति का एक तिहाई हिस्सा दिया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 500 करोड़ से अधिक है. दत्ता का वसीयत में अप्रत्याशित रूप से शामिल होना टाटा परिवार के लिए एक बड़ा आश्चर्य है. मोहिनी मोहन दत्ता का नाम पहले कभी रतन टाटा के साथ नहीं जोड़ा गया और अब उन्‍हें 500 करोड़ मिलने पर न सिर्फ उनके करीबी और परिवार के लोग हैरान हैं, बल्कि इसकी जानकारी होने पर हर किसी को आश्‍चर्य हुआ. रतन टाटा ने अपनी वसीयत में दोस्‍त, परिवार और सौतेली बहनों को तो काफी कुछ दिया लेकिन खास बात यह है कि उन्होंने वसीयत में अपने सौतेले भाई नोएल टाटा और उनके बच्चों को शामिल नहीं किया. अपने भाई जिमी टाटा को भी संपत्ति में से 50 करोड़ रुपये का हिस्सा दिया है. रतन टाटा की सौतेली बहनें शिरीन जेजीभॉय और डियाना जेजीभॉय ने भी अपने हिस्‍से को दान करने में रुचि दिखाई है.

ट्रैवल सेक्टर में काम करते हैं मोहिनी

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

खैर रतन टाटा की वसीयत में सबसे चौंकाने वाले नाम पर चर्चा करते हैं. आखिर मोहिनी मोहन दत्ता कौन हैं यह भी जानना जरूरी है. बताया जाता है कि जमशेदपुर के रहने वाले मोहिनी मोहन दत्ता ट्रैवल सेक्टर में काम करते हैं. उनके लिए इतनी बड़ी रकम का मिलना किसी सपने से कम नहीं है. दत्ता की फैम‍िली 'स्टैलियन' नाम की एक ट्रैवल एजेंसी चलाती थी, जिसका 2013 में ताज सर्विसेज में मर्जर हो गया. ताज सर्विसेज, ताज ग्रुप ऑफ होटल्स का हिस्सा है. स्टैलियन में दत्ता फैम‍िली की 80% हिस्सेदारी थी, जबकि बाकी 20% टाटा इंडस्ट्रीज के पास थी. मोहिनी दत्ता टीसी ट्रैवल सर्विसेज के डायरेक्टर भी रह चुके हैं, जो थॉमस कुक से जुड़ी कंपनी थी. दत्ता की दो बेटियों में से एक ने 2024 तक नौ साल तक टाटा ट्रस्ट्स में काम क‍िया. उससे पहले वह ताज होटल्स में काम करती थी. 

सम्बंधित ख़बरें

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

60 साल से टाटा के संपर्क में थे

वहीं टाटा ग्रुप के सूत्रों का दावा है क‍ि दत्ता खुद को टाटा फैम‍िली का करीबी बताते थे. रतन टाटा के अंतिम संस्कार के दौरान दत्ता ने मीडिया में कहा था कि वह रतन टाटा से जमशेदपुर के डीलर्स हॉस्टल में पहली बार म‍िले थे. उस समय रतन टाटा की उम्र महज 24 साल थी. रतन टाटा ने उनकी मदद की और जीवन में आगे बढ़ाया. उन्‍होंने यह भीदावा क‍िया था क‍ि वह प‍िछले 60 साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे. मोहिनी दत्ता को दिसंबर 2024 में मुंबई के एनसीपीए में आयोजित रतन टाटा की बर्थ एन‍िवर्सरी में भी बुलाया गया था.

वसीयत ने खड़े कर दिये कई सवाल

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

रिपोर्ट के मुताबिक दत्ता और टाटा के बीच एक गहरे पारिवारिक संबंध थे, लेकिन वसीयत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वसीयत के अनुसार दत्ता को टाटा की सम्पत्ति के एक तिहाई हिस्से का हकदार बताया गया है, जिसमें ₹350 करोड़ से अधिक की बैंक जमा राशि और पेंटिंग्स, घड़ियाँ जैसी व्यक्तिगत वस्तुओं की नीलामी से प्राप्त आय भी शामिल है. बाकी दो तिहाई संपत्ति टाटा की सौतेली बहनों, शिरीन जीजीभॉय और डीनना जीजीभॉय को दी गई है. 

दत्ता का दावा 650 करोड़ तक हो सकती है संपत्ति

सूत्रों का कहना है कि वैसे तो दत्‍ता रतन टाटा की ओर से गिफ्ट की गई संपत्ति को स्‍वीकार करने पर राजी हैं, लेकिन उनका मानना है कि यह रकम करीब 650 करोड़ रुपये होगी. इससे रतन टाटा के हितधारकों में चिंता बढ़ गई है. वैसे तो रतन टाटा की संपत्ति का मूल्‍यांकन होना अभी बाकी है, लेकिन यह माना जा रहा है कि यह संपत्ति 650 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना नहीं है. हालांकि यह असामान्य वसीयत अब बॉम्बे हाई कोर्ट में प्रोबेट की प्रक्रिया का इंतजार कर रही है, और इस अप्रत्याशित घटनाक्रम को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. क्या यह वसीयत सही है? क्या मोहिनी मोहन दत्ता के रिश्ते और योगदान को सही मायनों में पहचाना गया है? इन सवालों के जवाब अब कोर्ट से ही मिलेंगे, लेकिन फिलहाल तो यह वसीयत सभी के लिए एक बड़ा रहस्य बनी हुई है.

701 views5 min read

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner