Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»साहिबगंज में अपराध नियंत्रण को लेकर एसडीपीओ की बैठक, नशा कारोबारियों और अपराधियों पर सख्ती के निर्देश
झारखंड

साहिबगंज में अपराध नियंत्रण को लेकर एसडीपीओ की बैठक, नशा कारोबारियों और अपराधियों पर सख्ती के निर्देश

“साहिबगंज में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. गुरुवार को अनुमंडल भवन में आयोजित मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Jun 4, 2026 · 2:15 PM· 3 min read
साहिबगंज में अपराध नियंत्रण को लेकर एसडीपीओ की बैठक, नशा कारोबारियों और अपराधियों पर सख्ती के निर्देश

साहिबगंज से अमान की रिपोर्ट-

साहिबगंज में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. गुरुवार को अनुमंडल भवन में आयोजित मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार ने क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. बैठक में लंबित मामलों के निष्पादन, नशा कारोबार, अवैध लॉटरी संचालन और अपराधियों की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. एसडीपीओ ने स्पष्ट कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को लगातार सक्रिय रहना होगा और अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करना होगा.

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

अपराध नियंत्रण को लेकर हुई समीक्षा बैठक

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

अनुमंडल भवन में आयोजित मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की अध्यक्षता एसडीपीओ सुशील कुमार ने की. बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था तथा अपराध संबंधी गतिविधियों की जानकारी साझा की.

नशा कारोबार और अवैध लॉटरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

एसडीपीओ ने बैठक में नशा कारोबारियों, नशेड़ियों और अवैध लॉटरी संचालन पर विशेष रूप से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने के लिए थाना स्तर पर विशेष अभियान चलाए जाएं और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. बैठक के दौरान विभिन्न थानों में लंबित मामलों की समीक्षा की गई. एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि पुराने और लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे.

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

जमानत पर बाहर आए अपराधियों की निगरानी के निर्देश

अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए एसडीपीओ ने जेल से जमानत पर रिहा हुए अपराध प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की नियमित गतिविधियों पर नजर रखी जाए और संबंधित थाना में उनकी नियमित हाजिरी सुनिश्चित की जाए. एसडीपीओ सुशील कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने को कहा. उन्होंने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने तथा जनता में सुरक्षा का माहौल कायम रखने पर जोर दिया. बैठक में नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे सहित अनुमंडल क्षेत्र के अन्य थाना प्रभारी उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए.

17 views3 min read
#Jharkhand News
#Sahebganj News
#Sahebganj SDPO

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner