Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»मनरेगा बचाओ संग्राम: नाम बदलने के विरोध में रांची की सड़कों पर उतरी कांग्रेस, हजारों कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च
राजनीति

मनरेगा बचाओ संग्राम: नाम बदलने के विरोध में रांची की सड़कों पर उतरी कांग्रेस, हजारों कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च

“मनरेगा योजना का नाम बदलकर वीबीजी राम जी योजना किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने रांची में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पैदल मार्च निकाला. मोरहाबादी मैदान से लोक भवन तक हुई रैली में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jan 5, 2026 · 12:06 PM· 5 min read
मनरेगा बचाओ संग्राम: नाम बदलने के विरोध में रांची की सड़कों पर उतरी कांग्रेस, हजारों कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च

समीर कुमार

Ranchi: लोकसभा सत्र के दौरान केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर वीबीजी राम जी योजना किए जाने के फैसले ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है. कांग्रेस ने इस फैसले को गरीबों और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों पर हमला बताया है. इसी के विरोध में कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है, जिसकी शुरुआत “मनरेगा बचाओ संग्राम” के रूप में सोमवार को राजधानी रांची से की गई. राजधानी में कांग्रेस की ओर से भव्य पैदल मार्च और आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें प्रदेश नेतृत्व से लेकर मंत्री, सांसद, विधायक और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. मोरहाबादी मैदान से लेकर लोक भवन तक निकाले गए इस मार्च ने पूरे शहर का राजनीतिक माहौल गरमा दिया.

मोरहाबादी मैदान से लोक भवन तक निकला आक्रोश मार्च

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में एकत्र हुए. यहां से बापू वाटिका होते हुए लोक भवन तक पैदल मार्च निकाला गया. मार्च के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की. इस मार्च में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल रहे. लोक भवन पहुंचने के बाद धरना-प्रदर्शन का आयोजन भी किया गया, जहां नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दिलाई गई शपथ

आंदोलन की शुरुआत से पहले बापू वाटिका में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया. प्रदेश प्रभारी के. राजू की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनरेगा को बचाने की शपथ दिलाई. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस शासनकाल की ऐतिहासिक योजना है, जिसने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और करोड़ों मजदूरों को रोजगार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नाम बदलकर इस योजना की आत्मा को कमजोर करना चाहती है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी.

केंद्र सरकार सिर्फ नाम बदलने की राजनीति कर रही: के. राजू

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को न तो रोजगार से मतलब है और न ही ग्रामीण विकास से. सरकार सिर्फ योजनाओं के नाम बदलने की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण मजदूरों के लिए जीवनरेखा है और इसका नाम बदलना गरीबों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है. कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी और जनता को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराएगी.

राम के नाम पर राजनीति कर रही बीजेपी: सुखदेव भगत

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने भी योजना का नाम बदलने का विरोध किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ राम के नाम पर राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस राम को आस्था और विश्वास से मानती है. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को सच में भगवान राम का सम्मान करना था, तो उनके नाम पर कोई नई योजना शुरू करती. मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना का नाम बदलना गरीबों की भावनाओं के साथ छल है.

राज्य सरकार पर डाला गया आर्थिक बोझ: दीपिका पांडेय

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि सिर्फ नाम ही नहीं बदला गया है, बल्कि योजना की संरचना में बदलाव कर राज्य सरकार पर आर्थिक बोझ डाल दिया गया है. उन्होंने बताया कि पहले मनरेगा पूरी तरह केंद्र सरकार की योजना थी, लेकिन अब वीबीजी राम जी योजना के तहत 60:40 का फार्मूला लागू किया गया है, जिसमें 40 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार को उठाना होगा. यह राज्यों के साथ अन्याय है.

देवी-देवताओं के नाम पर माहौल बना रही बीजेपी

सांसद कालीचरण मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने कहा कि भाजपा देवी-देवताओं के नाम पर राजनीतिक माहौल बनाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी. मनरेगा को कमजोर करने की कोशिश गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाती है.

महिला नेत्रियों ने संभाली रैली की कमान, दिखा मजबूत नेतृत्व

इस पूरे आंदोलन का सबसे अहम और प्रभावशाली पहलू यह रहा कि रैली की कमान महिला नेत्रियों के हाथों में रही. मोरहाबादी मैदान के बापू वाटिका से निकली रैली में सबसे आगे महिला नेता चलती नजर आईं. झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की महिला कार्यकर्ताओं के साथ मार्च का नेतृत्व कर रही थीं. उनके पीछे प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, उप प्रभारी, पूर्व मंत्री, सांसद और विधायक कतारबद्ध नजर आए. महिला नेत्रियों की अगुवाई ने इस आंदोलन को नई ऊर्जा दी और यह संदेश दिया कि मनरेगा बचाने की लड़ाई में महिलाएं सबसे आगे हैं. यह रैली कांग्रेस के संगठनात्मक शक्ति और सामाजिक प्रतिबद्धता का मजबूत प्रदर्शन बनकर सामने आई.

3 views5 min read
#मनरेगा बचाओ संग्राम
#MNREGA protest
#Congress rally Ranchi
#MNREGA renamed
#VBJ Ram Ji Yojana
#Jharkhand Congress
#Morabadi Maidan rally
#Congress pad yatra
#rural employment scheme
#Deepika Pandey Singh
#Shilpi Neha Tirkey
#women leadership Congress
#BJP vs Congress MNREGA
#K Rajoo Congress
#Keshav Mahato Kamlesh

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner