राज सिन्हा इस बार के सबसे सर्वश्रेष्ठ विधायक, 22 नवंबर को होंगे सम्मानित
- Posted on November 19, 2025
- झारखंड
- By Bawal News
- 35 Views
Dhanbad: धनबाद के विधायक राज सिन्हा को इस वर्ष झारखंड विधानसभा का ‘उत्कृष्ट विधायक’ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. विशेष चयन समिति ने सदन में उनकी सक्रिय मौजूदगी, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर लगातार पहल और विधायी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान के आधार पर उन्हें इस सम्मान के लिए चुना है.
यह सम्मान झारखंड विधानसभा के रजत जयंती समारोह के पहले सत्र में दिया जाएगा, जहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें सम्मानित करेंगे. इस उपलब्धि से धनबाद में उत्साह का माहौल है और इसे उनके प्रभावी और सक्रिय कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
22 नवंबर को मनाई जाएगी झारखंड विधानसभा की रजत जयंती
झारखंड विधानसभा स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर 22 नवंबर को भव्य रजत जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा. इसके लिए विधानसभा परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है. स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों की समीक्षा की.
संगीत, रोशनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा विधानसभा परिसर
इस ऐतिहासिक आयोजन में वर्तमान और पूर्व विधायकों सहित कई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों इस अवसर पर राज्य को संबोधित करेंगे. रजत जयंती समारोह न केवल विधानसभा की 25 साल की यात्रा का उत्सव होगा, बल्कि झारखंड की लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने का प्रतीक भी बनेगा.
Write a Response