Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, आज बालूमाथ पहुंच सकते हैं जयराम महतो
झारखंड

जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, आज बालूमाथ पहुंच सकते हैं जयराम महतो

“लातेहार के बालूमाथ में जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो को हिरासत में लिए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. तीन बच्चों की मौत के बाद चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें और अन्य लोगों को हिरासत में लिया.”

P
Piyush KumarEditorial Desk
Published Jun 22, 2026 · 5:44 AM· 4 min read
जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, आज बालूमाथ पहुंच सकते हैं जयराम महतो

Latehar News: लातेहार जिले के बालूमाथ में जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के नेता देवेंद्रनाथ महतो को हिरासत में लिए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. इस मामले ने अब प्रशासनिक कार्रवाई से आगे बढ़कर राजनीतिक रंग ले लिया है. जानकारी के अनुसार, जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो सोमवार को बालूमाथ पहुंच सकते हैं. वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे और पुलिस कार्रवाई पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं.

दरअसल, कुछ दिन पहले सीसीएल के खनन क्षेत्र में बने एक गहरे गड्ढे में डूबने से एक सीसीएल कर्मी के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था. मृत बच्चों के परिजनों को न्याय और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन चल रहा था. आंदोलन के दौरान खनन कार्य और कोयला परिवहन प्रभावित होने लगा, जिसके बाद प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया. रविवार को स्थिति और अधिक बिगड़ने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया.

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीन बच्चों की मौत के बाद शुरू हुआ आंदोलन

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

बालूमाथ क्षेत्र में सीसीएल की मगध परियोजना के अंतर्गत खनन कार्य के लिए कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं. इन्हीं में से एक गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे.

जेएलकेएम के उपाध्यक्ष एवं सिल्ली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो पिछले दो दिनों से प्रभावित परिवारों के समर्थन में धरना दे रहे थे. आंदोलनकारियों की मांग थी कि मृत बच्चों के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो.

प्रदर्शन के कारण प्रभावित हुआ कोयला परिवहन

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

धरना-प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने मगध परियोजना से जुड़े कोयला परिवहन कार्य को रोक दिया. कई ट्रकों को आगे बढ़ने से रोका गया, जिससे डिस्पैच और परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई.

स्थिति को सामान्य करने के लिए सीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और परिवहन व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की, लेकिन बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया.

पुलिस का दावा- पत्थरबाजी के बाद की गई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने उग्र व्यवहार किया और सुरक्षा अधिकारियों पर पत्थरबाजी की. प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

बालूमाथ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के बाद देवेंद्रनाथ महतो सहित चार लोगों को हिरासत में लिया. उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

जयराम महतो के दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल

देवेंद्रनाथ महतो की गिरफ्तारी के बाद जेएलकेएम ने इसे गंभीर राजनीतिक मुद्दा बना दिया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, विधायक जयराम महतो सोमवार को बालूमाथ पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे.

संभावना है कि वे थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेंगे और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल भी उठा सकते हैं. ऐसे में बालूमाथ की यह घटना अब केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं रह गई है, बल्कि आने वाले दिनों में यह एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकती है. जयराम महतो के दौरे पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि उनके बयान और आगे की रणनीति से इस मामले की दिशा तय हो सकती है.

22 views4 min read
#देवेंद्रनाथ महतो
#जयराम महतो
#बालूमाथ समाचार
#Latehar News
#JLKM News
#झारखंड राजनीति
#देवेंद्रनाथ महतो गिरफ्तारी
#जयराम महतो बालूमाथ दौरा
#मगध परियोजना
#CCL News
#बालूमाथ धरना प्रदर्शन
#झारखंड ताजा खबर
#लातेहार खबर
#जेएलकेएम नेता
#कोयला परिवहन विवाद

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner