Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»जेल से रिहा होते ही पुलिस ने दबोचा, दूसरे मामले में हुई गिरफ्तारी
झारखंड

जेल से रिहा होते ही पुलिस ने दबोचा, दूसरे मामले में हुई गिरफ्तारी

“नगर निगम चुनाव के दौरान बक्सीडीह में हुई हिंसक झड़प और दोहरे हत्याकांड से जुड़े मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. व्यवहार न्यायालय से जमानत मिलने के कुछ ही घंटों बाद चार आरोपियों को पचंबा थाना पुलिस ने जेल गेट से दोबारा गिरफ्तार कर लिया.”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Jun 5, 2026 · 7:32 AM· 3 min read
जेल से रिहा होते ही पुलिस ने दबोचा, दूसरे मामले में हुई गिरफ्तारी

Giridih: नगर निगम चुनाव के दौरान बक्सीडीह में हुई हिंसक झड़प और दोहरे हत्याकांड से जुड़े मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. व्यवहार न्यायालय से जमानत मिलने के कुछ ही घंटों बाद चार आरोपियों को पचंबा थाना पुलिस ने जेल गेट से दोबारा गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है.

जेल से निकलते ही पुलिस ने लिया हिरासत में

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

जानकारी के अनुसार, अमित विश्वकर्मा, मनजीत पासवान, किशोर कुमार और आकाश हांडी को गुरुवार को पचंबा थाना कांड संख्या 15/26 में न्यायालय से जमानत मिली थी. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जैसे ही चारों आरोपी गिरिडीह मंडल कारा से बाहर निकले, पहले से मौजूद पचंबा थाना पुलिस ने उन्हें कांड संख्या 16/26 में गिरफ्तार कर लिया. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने चारों आरोपियों की दोबारा गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें एक अलग प्राथमिकी के तहत हिरासत में लिया गया है और मामले में पूछताछ की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

निकाय चुनाव के दौरान हुई थी हिंसक घटना

गौरतलब है कि इसी वर्ष नगर निगम चुनाव के दौरान शहर के बक्सीडीह क्षेत्र में हिंसक झड़प और गोलीबारी की घटना हुई थी. इस दौरान पिता-पुत्र की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था. घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शिवम आजाद उर्फ शिवम श्रीवास्तव समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने भी कानून-व्यवस्था प्रभावित होने, पथराव और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की थी.

दूसरे मामले में हुई गिरफ्तारी

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या और गोलीबारी मामले में आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. हालांकि, पथराव और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने से संबंधित दर्ज मामले में उनका रिमांड नहीं लिया जा सका था. ऐसे में जैसे ही उन्हें पहले मामले में जमानत मिली, पुलिस ने दूसरे मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की गई है. उन्होंने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूछताछ और अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है.

वहीं, जेल से बाहर निकलते ही आरोपियों की दोबारा गिरफ्तारी को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कई लोग पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि पुलिस का दावा है कि दोनों मामले अलग-अलग हैं और कार्रवाई कानून के दायरे में की गई है. फिलहाल पूरे मामले पर लोगों की नजर बनी हुई है और आगामी कानूनी प्रक्रिया को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.

12 views3 min read
#Giridih News
#Jharkhand News
#Pachamba Thana
#Giridih Police

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner