Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»भाकपा (माओवादी) के 18 से अधिक उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह, झारखंड में जल्द होगा औपचारिक सरेंडर
जुर्म

भाकपा (माओवादी) के 18 से अधिक उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह, झारखंड में जल्द होगा औपचारिक सरेंडर

“झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े 18 से अधिक उग्रवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है. बताया जा रहा है.”

P
Piyush KumarEditorial Desk
Published Jul 26, 2026 · 4:56 AM· 4 min read
भाकपा (माओवादी) के 18 से अधिक उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह, झारखंड में जल्द होगा औपचारिक सरेंडर

रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा एजेंसियों को एक और अहम सफलता मिलने की जानकारी सामने आई है. विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े 18 से अधिक उग्रवादियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है. बताया जा रहा है कि इन सभी ने आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अगले कुछ दिनों में रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है. हालांकि, इस संबंध में झारखंड पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का असर अब जमीन पर दिखने लगा है. बीते कुछ महीनों में कई बड़े माओवादी नेताओं की गिरफ्तारी, लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन और जंगलों में सुरक्षा बलों की बढ़ती मौजूदगी के कारण संगठन पर दबाव बढ़ा है. ऐसे में आत्मसमर्पण करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसे झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

कोल्हान क्षेत्र के उग्रवादियों की संख्या सबसे अधिक

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

सूत्रों के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले अधिकांश उग्रवादी कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय थे, जबकि कुछ अन्य राज्य के अलग-अलग हिस्सों में संगठन के लिए काम कर रहे थे. बताया जा रहा है कि इन सभी ने सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष सरेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है. पुलिस मुख्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम के बाद इनके बारे में विस्तृत जानकारी साझा की जा सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

लगातार अभियान से बढ़ा माओवादी संगठन पर दबाव

झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) पिछले कई महीनों से संयुक्त रूप से जंगल और पहाड़ी इलाकों में विशेष अभियान चला रहे हैं. इन अभियानों के दौरान कई ठिकानों को ध्वस्त किया गया है और संगठन के कई सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार भी किया गया है. लगातार बढ़ते दबाव के कारण कई उग्रवादी अब हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन अपनाने का विकल्प चुन रहे हैं.

बड़े नेताओं पर भी जारी है कार्रवाई

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

हाल के दिनों में सुरक्षा बलों ने एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा के करीबी सहयोगी अजय महतो उर्फ टाइगर को गिरिडीह-बोकारो सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. इस गिरफ्तारी को संगठन के लिए बड़ा झटका माना गया. हालांकि, मिसिर बेसरा अब भी सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से बाहर है और उसकी तलाश में अभियान लगातार जारी है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राज्य में करीब 30 इनामी नक्सली अभी भी सक्रिय बताए जाते हैं.

'ऑपरेशन नवजीवन' से बढ़ रहा आत्मसमर्पण का आंकड़ा

झारखंड पुलिस द्वारा संचालित पुनर्वास पहल 'ऑपरेशन नवजीवन' का प्रभाव लगातार दिखाई दे रहा है. इस योजना के तहत हथियार छोड़ने वाले उग्रवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इससे पहले 21 मई को भाकपा (माओवादी) के 25 और जेजेएमपी के दो उग्रवादियों सहित कुल 27 लोगों ने आत्मसमर्पण किया था. उस दौरान सुरक्षा एजेंसियों को 16 आधुनिक हथियार और 2,857 कारतूस भी सौंपे गए थे.

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

फिलहाल 18 से अधिक उग्रवादियों के आत्मसमर्पण की जानकारी सूत्रों के आधार पर सामने आई है और पुलिस की ओर से इसकी औपचारिक पुष्टि होना बाकी है. यदि प्रस्तावित कार्यक्रम में इसकी घोषणा होती है, तो यह झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाएगी. लगातार हो रहे सरेंडर, गिरफ्तारियों और पुनर्वास कार्यक्रमों से यह संकेत मिल रहा है कि राज्य में माओवादी नेटवर्क पहले की तुलना में कमजोर पड़ रहा है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां शेष सक्रिय उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी रखे हुए हैं.

16 views4 min read
#भाकपा माओवादी
#माओवादी सरेंडर
#झारखंड नक्सल समाचार
#Jharkhand Maoist Surrender
#CPI Maoist
#Naxal Surrender
#Operation Navjeevan
#Jharkhand Police
#CRPF
#Kolhan Naxal
#Maoist News
#Ranchi News
#Misir Besra
#Ajay Mahato Tiger
#Jharkhand Breaking News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner