Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»चार जिलों में अटकी थी फाइल, अब चली मंईयां योजना की किस्त
झारखंड

चार जिलों में अटकी थी फाइल, अब चली मंईयां योजना की किस्त

“झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत नवंबर माह की 2,500 रुपये की किस्त लाभुक महिलाओं के खातों में भेजी जा रही है. अधिकांश जिलों में भुगतान पूरा हो चुका है, जबकि चार जिलों में हुई देरी भी जल्द खत्म होने वाली है. दिसंबर माह की किस्त जनवरी में जारी होगी.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 25, 2025 · 11:42 AM· 4 min read
चार जिलों में अटकी थी फाइल, अब चली मंईयां योजना की किस्त

Ranchi: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए साल के अंत में राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से नवंबर महीने की किस्त का इंतजार कर रही लाभुक महिलाओं के खाते में अब राशि भेजी जाने लगी है. क्रिसमस पर्व के अवसर पर राज्य सरकार ने जिला प्रशासन के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया तेज कर दी है. इससे हजारों परिवारों को आर्थिक संबल मिला है. सरकारी स्तर पर आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे 2,500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा रही है. अधिकांश जिलों में भुगतान पूरा हो चुका है, जबकि कुछ जिलों में तकनीकी कारणों से थोड़ी देरी हुई थी. प्रशासन का दावा है कि यह देरी भी जल्द खत्म कर ली जाएगी.

20 जिलों में पूरा हुआ नवंबर माह का भुगतान

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

राज्य के कुल 24 जिलों में से 20 जिलों में नवंबर महीने की किस्त सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दी गई है. 23 दिसंबर से ही जिला स्तर पर भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. लाभुक महिलाओं के आधार से जुड़े खातों में सीधे पैसे भेजे जा रहे हैं, जिससे बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं रह गई है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

इन चार जिलों में भुगतान में आई देरी

हालांकि देवघर, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिलों में नवंबर की किस्त समय पर ट्रांसफर नहीं हो सकी. अधिकारियों के मुताबिक कुछ तकनीकी और दस्तावेजी कारणों से भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई थी. अब इन जिलों में भी 24 दिसंबर की शाम से भुगतान शुरू कर दिया गया है और 25 दिसंबर तक सभी लाभुकों को राशि मिलने की उम्मीद जताई गई है.

दिसंबर माह की किस्त को लेकर भी साफ तस्वीर

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि योजना की राशि को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं है. निदेशक विजय कुमार के अनुसार सरकार के पास फरवरी 2026 तक की राशि उपलब्ध है. दिसंबर महीने की किस्त जनवरी 2026 में सोहराय और टुसू पर्व के मौके पर जारी करने की तैयारी है, ताकि त्योहारों के दौरान महिलाओं को आर्थिक मदद मिल सके.

रांची जिले में सबसे अधिक लाभुक

राजधानी रांची की बात करें तो यहां बड़ी संख्या में महिलाओं को योजना का लाभ मिला है. रांची जिला प्रशासन के अनुसार 3 लाख 93 हजार 84 लाभुक महिलाओं के खातों में 98 करोड़ 27 लाख 10 हजार रुपये की राशि भेजी जा चुकी है. यह भुगतान पूरी तरह आधार आधारित प्रणाली के तहत किया गया है.

बजट में पुख्ता व्यवस्था, योजना जारी रहेगी

वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के लिए 13,363 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया है. इसके अलावा शीतकालीन सत्र के दौरान पेश किए गए दूसरे अनुपूरक बजट में महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 2,082 करोड़ रुपये अतिरिक्त रखे गए हैं. इससे साफ है कि सरकार इस योजना को लेकर गंभीर है.

अगस्त 2024 से लगातार मिल रहा लाभ

मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में हुई थी. पहले महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे. चुनाव के बाद सरकार ने अपने वादे के अनुसार जनवरी 2025 से राशि बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रतिमाह कर दी. होली के दौरान तीन महीने की किस्त एक साथ दी गई थी. अब नवंबर की किस्त जारी हो चुकी है और दिसंबर की किस्त भी जल्द मिलने वाली है.

6 views4 min read
#Maiya Samman Yojana
#Jharkhand Government Scheme
#Women Scheme Jharkhand
#Maiya Samman Payment Update
#Jharkhand News Today

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner