Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»देश-विदेश»नई दिल्ली-ढाका तनाव: बांग्लादेश के राजदूत तलब, ढाका में भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध-प्रदर्शन
देश-विदेश

नई दिल्ली-ढाका तनाव: बांग्लादेश के राजदूत तलब, ढाका में भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध-प्रदर्शन

“भारत ने ढाका के बांग्लादेश राजदूत को तलब किया, जबकि ढाका में भारतीय उच्चायोग के बाहर कुछ समूहों ने प्रदर्शन शुरू किया और पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान तनाव की स्थिति बनी.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Dec 17, 2025 · 11:17 AM· 3 min read
नई दिल्ली-ढाका तनाव: बांग्लादेश के राजदूत तलब, ढाका में भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध-प्रदर्शन

नई दिल्ली और ढाका से—भारत-बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव बुधवार को और गहरा गया जब भारत ने ढाका के राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया, और दूसरी ओर बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग के बाहर बड़े स्तर पर विरोध शुरू हो गया. भारत की ओर से यह कदम उस समय उठाया गया जब ढाका में भारतीय उच्चायोग के बाहर एक समूह ने प्रदर्शन शुरू किया, जिसमें भारत के खिलाफ नारों के साथ साथ प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में वापस लाने की मांग भी उठाई गई. भारत सरकार ने नई दिल्ली में बांग्लादेश के राजदूत रियाज हमिदुल्लाह को बुलाकर ढाका में भारतीय मिशन के आसपास बढ़ते विरोध और सुरक्षा खतरों पर अपनी नाराजगी जाहिर की. इसके साथ ही उच्चायोग की सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश भी साझा किए गए.

विरोध-प्रदर्शन की शुरुआत का कारण

यह भी पढ़ें:नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

बता दें कि बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने पिछले दिन एक संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने शेख हसीना के राजनीतिक वापसी की संभावनाओं और देश की स्थिति को लेकर गंभीर बयान दिए. यूनुस के इस बयान के बाद ढाका में स्थित एक स्थानीय समूह “जुलाई ओइक्या (जुलाई एकता)” ने भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध मार्च का ऐलान किया और प्रदर्शनकारियों ने तेज-तर्रार नारों के साथ उच्चायोग की ओर रुख किया. प्रदर्शन का मूल मुद्दा यह था कि कुछ प्रदर्शनकारी यह मांग कर रहे थे कि शेख हसीना को दिल्ली से वापस बुलाया जाए, और भारत की राजनीतिक नीतियों को लेकर तीखे आरोप लगाए जा रहे थे.

सम्बंधित ख़बरें

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

भारत विरोधी नारे लगाये

ढाका पुलिस ने भारतीय उच्चायोग के पास भारी सुरक्षा तैनात कर दी थी. प्रदर्शनकारियों ने दोपहर करीब 3 बजे के आसपास मार्च शुरू किया, लेकिन पुलिस ने लगभग 1 किलोमीटर पहले बैरिकेड लगाकर आगे बढ़ने को रोक दिया. पत्रकारों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड को हटाने की कोशिश की, और कुछ क्षणों के लिए धीमी-धीमी धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी सामने आई, हालांकि बाद में पुलिस ने कड़ी नाकेबंदी कर प्रदर्शन को शांत बनाए रखा. काफी देर तक सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए, भाषण दिए और अपना विरोध दर्ज कराया. वे शेख हसीना के खिलाफ नाराजगी जताते हुए और “भारत विरोधी” नारे भी लगाते दिखे.

भारतीय वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर बंद

यह भी पढ़ें:वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

प्रदर्शन के कारण ढाका स्थित भारतीय वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर को दोपहर से बंद कर दिया गया. वीज़ा केंद्र ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी, जिसमें सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है. केंद्र के बंद होने से वहां आने वाले आवेदकों और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा. वहीं भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह अपने उच्चायोग और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है. राजदूत को तलब करना और विरोध को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित करना इसकी एक रणनीति है. विश्लेषकों के अनुसार, यह घटनाक्रम दोनों देशों के रिश्तों पर प्रभाव डाल सकता है, और इसे गंभीर कूटनीतिक संकट के रूप में भी देखा जा रहा है.

4 views3 min read
#India Bangladesh tension
#Dhaka protest
#Indian High Commission security
#Bangladesh envoy summoned
#Sheikh Hasina return demand
#July Oikya march
#Dhaka police barricade
#Visa centre closure Dhaka
#Anti-India slogans
#Diplomatic row India Bangladesh
#Mohammad Yunus remarks
#Bangladesh political unrest

RELATED POSTS

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner