राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026: दिल्ली में जुटेंगे देशभर के युवा, झारखंड से 76 प्रतिभागी होंगे शामिल
राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 का आयोजन 9 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। झारखंड से 76 युवा प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे. महोत्सव के दौरान ‘विकसित भारत यूथ लीडर डायलॉग’ सहित कई सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Ranchi: मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान मेंआगामी 9 से 12 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी मेरा युवा भारत झारखण्ड कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य निदेशक ललिता कुमारी ने दी. इस अवसर पर चार्ल्स बोदरा और डॉ. गौरव अग्रवाल भी मौजूद रहे.
इस महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को देश की विकासधारा से जोड़ने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यूथ लीडर डायलॉग’ का द्वितीय संस्करण भी आयोजित किया जाएगा. इस संवाद कार्यक्रम में देशभर से चयनित युवा 10 प्रमुख विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे.
राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 में पारंपरिक लोक नृत्य, लोक गीत, भाषण, कविता लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं सहित लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसके अतिरिक्त नो इंडिया प्रोग्राम के तहत चयनित युवा भी महोत्सव में भाग लेंगे.झारखंड से कुल 76 युवा प्रतिभागी 7 जनवरी 2026 को रांची से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे. इन युवाओं को महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा लोकभवन, रांची से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा.इस अवसर पर राज्य निदेशक ललिता कुमारी, चार्ल्स बोदरा और डॉ. गौरव अग्रवाल मौजूद थे.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन, जमशेदपुर में आज होगा अंतिम संस्कार

हेमंत सरकार की विफलताओं के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी BJP : आदित्य साहू
शहीद आश्रम मोड़ के समीप लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 19 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

बालिकाओं की समस्याओं को समझें माताएं, संवाद से दूर करें हर झिझक, कुंडा में बालिका शिक्षा बैठक सह माता- पुत्री विचार गोष्ठी आयोजित

उत्कृष्ट विधायक सम्मान को निरल पूर्ति ने बताया जनता के भरोसे का प्रतीक, बोले- झारखंड की सेवा के लिए बढ़ी जिम्मेदारी

झारखंड सरकार की विफलताओं के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा भाजयुमो : शशांक राज


