गढ़वा में नगर उंटारी के हेडमास्टर अनिल विश्वकर्मा की दीपावली हुई खराब, 5000 रुपए घूस लेते धराए
गढ़वा जिला अंतर्गत नगर उंटारी के हेडमास्टर साहब की दीपावली खराब हो गई. MDM की राशि निकासी के एवज में 5000 रुपए घूस लेते ACB की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

गढ़वा :
नगर उंटारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा को पलामू ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने 5 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया गया कि MDM की राशि निकासी के एवज में प्रधानाध्यापक ने घूस की मांग की थी.
क्या है शिकायत
राजकीय मध्यामिक विद्यालय, नगर उंटारी में विद्यालय प्रबंधन समिति S.M.C के अध्यक्ष ने प्रधानाध्यापक द्वार राशि निकासी के एवज में घूस की मांग की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू से की. शिकायत में बताया गया कि सितंबर माह के MDM की राशि की निकासी के एवज में प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा ने पांच हजार रुपए की घूस मांगी. घूस नहीं देने पर सितंबर माह की राशि निकासी नहीं करने दी गई.
शिकायत मिलते ही एक्शन में आयी ACB की टीम
इधर, शिकायत मिलने पर ACB की टीम ने अपने स्तर से जांच- पड़ताल शुरू की. शिकायत सही पाये जाने पर ACB पलामू की टीम ने योजना बनाई. योजना के तहत शिकायतकर्ता ने पांच हजार रुपए घूस के तौर पर प्रधानाध्यापक को दिए. जैसे ही प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा ने पांच हजार रुपए लिए. वैसे ही ACB की टीम ने उसे धर दबोचा. हालांकि, इस दौरान अनिल काफी बचने का प्रयास किए, लेकिन ACB टीम की चंगुल से नहीं बच पाए. इसके बाद ACB की टीम उसे पलामू ले गई.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंनिशांत कुमार को सुरक्षाकर्मी ने रोका, JDU भड़की; नीरज कुमार बोले- पुलिस मुख्यालय करे जांच
छठ के बाद सफाई के लिए नहर में उतरीं CM रेखा गुप्ता, जैकी श्रॉफ ने भी उठाए झाड़ू; सितारों ने दिया स्वच्छता का संदेश
झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की 71 सदस्यीय केंद्रीय कमेटी में मिली जगह, 20 दिसंबर को रांची में होगा शपथ ग्रहण समारोह

रामसेवक सिंह बने झारखंड जदयू के प्रदेश प्रभारी, धर्मेंद्र तिवारी पश्चिम बंगाल के प्रभारी नियुक्त, आज जारी हुआ पत्र

झारखंड में आदिवासी नाबालिग से यौन शोषण के आरोपों पर सियासत तेज, भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग लेकर राज्यपाल से मिले BJP नेता

करीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग


