BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, पवन साई झारखंड तो कर्मवीर सिंह छत्तीसगढ़ पहुंचे; देखें पूरी लिस्ट
“भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पवन साई को नया प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया है. वहीं, झारखंड के मौजूदा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है. जानिए BJP के इस संगठनात्मक फेरबदल में किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी.”

भाजपा ने झारखंड प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पवन साई को नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है. इससे पहले पवन साय छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वहीं, झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को अब छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया है. कर्मवीर सिंह करीब चार वर्षों से झारखंड में यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
पवन साई आदिवासी समुदाय से आते हैं और छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं. यह फेरबदल भाजपा की ओर से राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में किए जा रहे बदलावों के बीच हुआ है.
देखें पूरी लिस्ट
क्र. | नाम | दायित्व | केंद्र |
|---|---|---|---|
1 | श्री शिवप्रकाश | राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) | मुंबई |
2 | श्री सौदान सिंह | राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) | भुवनेश्वर |
3 | श्री वी. सतीश | संगठक | दिल्ली |
4 | श्री नागेन्द्र | संगठक | दिल्ली |
5 | श्री अजय जामवाल | प्रदेश महामंत्री (संगठन) | मुंबई |
6 | श्री सतीश धोंड | प्रदेश सह महामंत्री (संगठन), महाराष्ट्र एवं जनजाति संपर्क (4 प्रदेश) | नागपुर |
7 | श्री मधुकर | प्रदेश महामंत्री (संगठन) | हैदराबाद |
8 | श्री दशरथ | प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) | वारंगल |
9 | श्री रवींद्र राजू | प्रदेश महामंत्री (संगठन) | गुवाहाटी |
10 | श्री भीखूभाई दलसानिया | प्रदेश महामंत्री (संगठन) | पटना |
11 | श्री पवन साई | प्रदेश महामंत्री (संगठन) | रांची |
12 | श्री सिद्धार्थन | प्रदेश महामंत्री (संगठन) | शिमला |
13 | श्री रत्नाकर | प्रदेश महामंत्री (संगठन) | अहमदाबाद |
14 | श्री अरुण बिन्दनाडी | प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) | राजकोट |
15 | श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा | प्रदेश महामंत्री (संगठन) | देहरादून |
16 | श्री पवन राणा | प्रदेश महामंत्री (संगठन) | दिल्ली |
17 | श्री कर्मवीर | प्रदेश महामंत्री (संगठन) | रायपुर |
18 | श्री चन्द्रशेखर | प्रदेश महामंत्री (संगठन) | भोपाल |
19 | श्री मानस मोहंती | प्रदेश महामंत्री (संगठन) | भुवनेश्वर |
20 | श्री मंत्री श्रीनिवासुलु | प्रदेश महामंत्री (संगठन) | चंडीगढ़ |
21 | श्री धर्मपाल | प्रदेश महामंत्री (संगठन) | लखनऊ |
22 | श्री अमिताभ चक्रवर्ती | प्रदेश महामंत्री (संगठन) | कोलकाता |
23 | श्री अभय गिरी | संगठक | आगरा |
24 | श्री अनंत नारायण मिश्रा | संगठक | पूर्णिया |




