Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिहार»गढ़वा में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर जब्त
बिहार

गढ़वा में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर जब्त

“गढ़वा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अब तक की जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब से भरे एक कंटेनर ट्रक को जब्त किया है. यह कार्रवाई मेराल थाना क्षेत्र में एनएच-39 पर की गई. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 18, 2025 · 11:01 AM· 3 min read
गढ़वा में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर जब्त

गढ़वा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अब तक की जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब से भरे एक कंटेनर ट्रक को जब्त किया है. यह कार्रवाई मेराल थाना क्षेत्र में एनएच-39 पर की गई. पुलिस के अनुसार, जब्त की गई शराब की यह बड़ी खेप राजस्थान के बीकानेर से बिहार भेजी जा रही थी.

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान से बिहार के लिए अवैध शराब की एक बड़ी खेप रवाना की गई है. सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर मेराल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच दल का गठन किया. इस कार्रवाई में बिहार पुलिस का भी सहयोग लिया गया. इसके बाद एनएच-39 पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया.

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

जांच के दौरान मेराल थाना क्षेत्र के बाना महुआ स्थित एनएच-39 के किनारे अंशु लाइन होटल के पास एक संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोका गया. ट्रक चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गणपत राम बताया और दावा किया कि कंटेनर में चावल लदा हुआ है. चालक ने चावल से संबंधित फर्जी कागजात भी पुलिस को दिखाए. हालांकि, पुलिस को चालक के जवाबों पर संदेह हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

संदेह के आधार पर जब कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसमें चावल की जगह अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पाई गई. कंटेनर से कुल 1070 पेटी शराब बरामद की गई, जिसमें 25,440 पीस शराब शामिल है. पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये है.

इस संबंध में गुरुवार को मेराल थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी चिरंजीव मंडल, इंस्पेक्टर संतोष कुमार और थाना प्रभारी विष्णु कांत ने संयुक्त रूप से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि डीएसपी चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.

पुलिस ने ट्रक चालक गणपत राम को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुड़ा मालानी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है. डीएसपी चिरंजीव मंडल ने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

2 views3 min read
#Bihar news
#jharkhand News
#Awaidh Sharab
#Illilegal

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner