Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»रामगढ़ में जमीन विवाद ने ली सरकारी अधिकारी की जान, गिरिडीह के रजिस्ट्रार की पीट-पीटकर हत्या
जुर्म

रामगढ़ में जमीन विवाद ने ली सरकारी अधिकारी की जान, गिरिडीह के रजिस्ट्रार की पीट-पीटकर हत्या

“झारखंड के रामगढ़ जिले में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. गिरिडीह में पदस्थापित रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की कथित हमले में मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.”

P
Piyush KumarEditorial Desk
Published Jun 30, 2026 · 12:47 PM· 3 min read
रामगढ़ में जमीन विवाद ने ली सरकारी अधिकारी की जान, गिरिडीह के रजिस्ट्रार की पीट-पीटकर हत्या

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में जमीन विवाद ने मंगलवार को खूनी रूप ले लिया. मांडू थाना क्षेत्र के हुवाग पंचायत स्थित सिमरिया टांड़ में गिरिडीह में पदस्थापित रजिस्ट्रार *बालेश्वर पटेल* की कथित तौर पर लाठी-डंडे, ईंट और पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी गई. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें रांची रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

जमीन पर काम के दौरान हुआ विवाद

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

परिजनों के अनुसार, बालेश्वर पटेल ने करीब एक माह पहले महेश प्रसाद और रामाशीष साव से 11 डिसमिल जमीन खरीदी थी. मंगलवार को वे उस जमीन पर बोरिंग में समरसेबल लगाने पहुंचे थे. इसी दौरान जमीन पर दावा करने वाले दूसरे पक्ष ने काम का विरोध किया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

लाठी-डंडों और पत्थरों से किया हमला

आरोप है कि 10 से 15 लोगों ने मिलकर बालेश्वर पटेल पर लाठी-डंडों, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया. घटना के समय वे अकेले थे और हमले से खुद का बचाव नहीं कर सके. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने कई लोगों को किया नामजद

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

मृतक के परिजनों ने पमपम उर्फ संतोष, विष्णु कुमार, विनय, पूजा, डॉली कुमारी, शकुंतला देवी, रूबी कुमारी और रामू साव उर्फ ज्ञानी साव सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि जब वे घटनास्थल पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी.

मृतक के रिश्तेदार पंकज कुमार महतो ने बताया कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बालेश्वर पटेल गंभीर रूप से घायल हो चुके थे. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल पहुंचे विधायक, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई. मांडू विधायक निर्मल कुमार महतो भी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कहा कि बालेश्वर पटेल सरकारी अधिकारी थे और वे उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते थे. विधायक ने दिनदहाड़े हुई इस हत्या को कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताते हुए सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा पाया गया है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सभी दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

27 views3 min read
#Baleshwar Patel Murder Case
#Ramgarh Land Dispute
#Ramgarh News
#Giridih Registrar Murder
#Jharkhand Crime News
#Mandu Police Station
#Land Dispute Murder
#Jharkhand Latest News
#Ramgarh Crime News
#Baleshwar Patel
#Land Conflict Jharkhand
#Ranchi News
#Jharkhand Police
#Murder Case Ramgarh
#Mandu News
#Law and Order Jharkhand
#Breaking News Jharkhand
#Crime Update
#Jharkhand News Today
#Land Dispute Case

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner