Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»टेक्नोलॉजी»भारत के 5G मुकाबले में JIO सबसे आगे, इस्तेमाल में AIRTEL पिछड़ी, VI की रफ्तार धीमी
टेक्नोलॉजी

भारत के 5G मुकाबले में JIO सबसे आगे, इस्तेमाल में AIRTEL पिछड़ी, VI की रफ्तार धीमी

“भारत में 5G सेवाओं के विस्तार की दौड़ में रिलायंस JIO ने बड़ी बढ़त बना ली है. नेटवर्क इंटेलिजेंस कंपनी ओपनसिग्नल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 5G नेटवर्क की उपलब्धता के मामले में JIO और AIRTEL लगभग बराबरी पर हैं”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 30, 2025 · 11:50 AM· 3 min read
भारत के 5G मुकाबले में JIO सबसे आगे, इस्तेमाल में AIRTEL पिछड़ी, VI की रफ्तार धीमी

भारत में 5G सेवाओं के विस्तार की दौड़ में रिलायंस JIO ने बड़ी बढ़त बना ली है. नेटवर्क इंटेलिजेंस कंपनी ओपनसिग्नल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 5G नेटवर्क की उपलब्धता के मामले में JIO और AIRTEL लगभग बराबरी पर हैं, लेकिन 5G के वास्तविक इस्तेमाल में JIO अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे निकल गई है.

5G इस्तेमाल में JIO की बढ़त

यह भी पढ़ें:BSNL Free OTT: सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं! फोन पर फ्री देखें TV, फिल्में और वेब सीरीज

ओपनसिग्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर से नवंबर 2025 के बीच JIO के ग्राहक 5G नेटवर्क का कहीं अधिक समय तक इस्तेमाल कर पा रहे हैं. रिपोर्ट बताती है कि AIRTEL के ग्राहकों को कई बार 5G सिग्नल मिलने के बावजूद लंबे समय तक 5G डेटा का लाभ नहीं मिल पाता, जबकि JIO के यूजर्स ज्यादातर समय 5G नेटवर्क पर ही बने रहते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

KYC Scam: अकाउंट ब्लॉक होने का मैसेज आए तो रहें सावधान, RBI ने बताए 3 गोल्डन रूल
KYC Scam: अकाउंट ब्लॉक होने का मैसेज आए तो रहें सावधान, RBI ने बताए 3 गोल्डन रूल
4G-5G Tariff Plan में बदलाव की तैयारी, TRAI के नए नियमों से यूजर्स पर पड़ेगा असर
4G-5G Tariff Plan में बदलाव की तैयारी, TRAI के नए नियमों से यूजर्स पर पड़ेगा असर
Deepfake पर Nitin Gadkari का बड़ा एक्शन! Meta समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर केस की मिली मंजूरी
Deepfake पर Nitin Gadkari का बड़ा एक्शन! Meta समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर केस की मिली मंजूरी
₹1.80 लाख का Galaxy Z Fold 8, लेकिन Benchmark टेस्ट ही नहीं! Samsung के फैसले ने बढ़ाई हलचल
₹1.80 लाख का Galaxy Z Fold 8, लेकिन Benchmark टेस्ट ही नहीं! Samsung के फैसले ने बढ़ाई हलचल
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

स्पीड और उपलब्धता में तुलना

ईटी टेलीकॉम के हवाले से आई रिपोर्ट के अनुसार, AIRTEL की 5G उपलब्धता 66.6 प्रतिशत है, लेकिन 5G पर बिताया गया समय सिर्फ 28 प्रतिशत है. वहीं JIO की 5G उपलब्धता 68.1 प्रतिशत और 5G पर बिताया गया समय 67.3 प्रतिशत है. स्पीड के मामले में JIO की औसत 5G डाउनलोड स्पीड 199.7 Mbps दर्ज की गई है, जो उसके 4G नेटवर्क से 11 गुना तेज है. दूसरी ओर, AIRTEL की 5G स्पीड 187.2 Mbps है, जो 4G से लगभग सात गुना अधिक है.

तकनीक बनी बड़ा फर्क

यह भी पढ़ें:BSNL ने Jio-Airtel को पछाड़ा, हरियाणा में सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोड़कर बना No.1

दोनों कंपनियों के 5G इस्तेमाल में अंतर की बड़ी वजह उनकी तकनीकी रणनीति बताई जा रही है. AIRTEL ने नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) 5G तकनीक अपनाई है, जिसमें 5G नेटवर्क 4G कोर पर निर्भर रहता है. ऐसे में फोन पर 5G दिखने के बावजूद डेटा कई बार 4G पर ही चलता है. इसके उलट, JIO ने स्टैंडअलोन (SA) 5G तकनीक अपनाई है, जो पूरी तरह स्वतंत्र नेटवर्क है. JIO का 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम घरों के अंदर भी बेहतर कवरेज देता है, जिससे ग्राहकों को लगातार 5G अनुभव मिलता है.

एक्सपर्ट की राय

ओपनसिग्नल की सीनियर डायरेक्टर सिल्विया केचिचे ने कहा कि JIO की स्टैंडअलोन 5G तकनीक और 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के कारण फोन पूरे डेटा सेशन के दौरान 5G पर बना रहता है. वहीं AIRTEL की NSA तकनीक में नेटवर्क बार-बार 4G पर स्विच हो जाता है, जिससे 5G अनुभव सीमित रह जाता है.

VI की स्थिति

VI 5G दौड़ में अभी शुरुआती चरण में है. रिपोर्ट के अनुसार, उसकी 5G उपलब्धता 32.5 प्रतिशत और 5G पर बिताया गया समय सिर्फ 9.7 प्रतिशत है. उसकी औसत 5G स्पीड 138.1 Mbps है, जो 4G से छह गुना तेज जरूर है, लेकिन JIO और AIRTEL की तुलना में काफी पीछे है.

कुल मिलाकर, रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि भारत के 5G बाजार में फिलहाल JIO सबसे मजबूत स्थिति में है, जबकि AIRTEL और VI को वास्तविक 5G अनुभव बेहतर करने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है.

9 views3 min read
#National News
#Airtel vs Jio
#Technology News

RELATED POSTS

BSNL Free OTT: सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं! फोन पर फ्री देखें TV, फिल्में और वेब सीरीज

BSNL Free OTT: सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं! फोन पर फ्री देखें TV, फिल्में और वेब सीरीज

BSNL ने Jio-Airtel को पछाड़ा, हरियाणा में सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोड़कर बना No.1

BSNL ने Jio-Airtel को पछाड़ा, हरियाणा में सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोड़कर बना No.1

KYC Scam: अकाउंट ब्लॉक होने का मैसेज आए तो रहें सावधान, RBI ने बताए 3 गोल्डन रूल

KYC Scam: अकाउंट ब्लॉक होने का मैसेज आए तो रहें सावधान, RBI ने बताए 3 गोल्डन रूल

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner