Jharkhand Weather:- बारिश के बाद बदलेगा मौसम, रांची में 12 डिग्री तक गिरेगा पारा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
झारखंड में बारिश के बाद अब ठंड बढ़ने वाली है. 24 नवंबर से मौसम साफ होने का अनुमान है, जबकि रांची में 25 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.

Wheather Update Jharkhand :- झारखंड में बारिश का दौर अब धीरे-धीरे थमने के संकेत हैं, लेकिन इसके बाद ठंड अपना असर दिखाने वाली है. राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में रविवार, 22 नवंबर को बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का भी अनुमान है. वहीं, अगले दो दिनों के बाद मौसम साफ होने लगेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. रांची में 25 नवंबर तक रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है. चक्रवात 'अकवान' का प्रभाव कमजोर पड़ने के बावजूद झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के 21 नवंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 22 से 27 नवंबर तक राज्य के लिए कोई मौसम चेतावनी नहीं है. यानी फिलहाल भारी बारिश या तेज हवा जैसी स्थिति को लेकर लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत नहीं है.
रांची में आज बादल छाये रहने के साथ बारिश की संभावना
रविवार को राजधानी रांची में आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इससे पहले 21 नवंबर को रांची में बारिश का असर तापमान पर साफ दिखाई दिया. पिछले 24 घंटे में शहर में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा.
23 नवंबर के बाद मौसम में आएगा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, 23 नवंबर को रांची में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. इसके बाद 24 नवंबर से मौसम के शुष्क होने की संभावना है. आसमान साफ रहने के साथ बारिश की गतिविधियां भी कमजोर पड़ेंगी. हालांकि, सुबह के वक्त कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है.
तीन दिन में 5 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान
बारिश के बाद अब रात के तापमान में गिरावट के संकेत हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रांची में 24 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और 25 नवंबर को 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. यानी रविवार के मुकाबले अगले कुछ दिनों में रातें ज्यादा ठंडी हो सकती हैं.
सुबह और रात में गर्म कपड़ों की पड़ेगी जरूरत
दिन में धूप निकलने के बावजूद सुबह और देर शाम ठंड का असर बढ़ सकता है. खासकर सुबह जल्दी काम पर निकलने वाले लोगों और रात में बाहर रहने वालों को ठंड से बचाव की तैयारी रखनी होगी. फिलहाल राज्य में किसी तरह का मौसम अलर्ट नहीं है, लेकिन तापमान में संभावित गिरावट के साथ सर्दी का एहसास बढ़ने वाला है.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
हेमंत सरकार की विफलताओं के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी BJP : आदित्य साहू

शहीद आश्रम मोड़ के समीप लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 19 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को किया सम्मानित
बालिकाओं की समस्याओं को समझें माताएं, संवाद से दूर करें हर झिझक, कुंडा में बालिका शिक्षा बैठक सह माता- पुत्री विचार गोष्ठी आयोजित

उत्कृष्ट विधायक सम्मान को निरल पूर्ति ने बताया जनता के भरोसे का प्रतीक, बोले- झारखंड की सेवा के लिए बढ़ी जिम्मेदारी

झारखंड सरकार की विफलताओं के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा भाजयुमो : शशांक राज

त्रिकुट पहाड़ पर बड़ा हादसा टला, चोटी से टूटकर गिरी वर्षों पुरानी विशाल चट्टान; बाल-बाल बची जानें


