IPL 2026: अहमदाबाद में आज भिड़ंत – राजस्थान vs गुजरात, किसका पलड़ा भारी?
“IPL 2026 के 9वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे. अहमदाबाद में होने वाले इस मैच में राजस्थान फॉर्म में नजर आ रही है, जबकि गुजरात घरेलू मैदान का फायदा उठाने की कोशिश करेगी. मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.”

आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का 9वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि मैच 7:30 बजे से शुरू होगा.
फॉर्म और हेड-टू-हेड का गणित
इस सीजन की शुरुआत में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की है, जिससे टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है. वहीं गुजरात को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, आईपीएल के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन मौजूदा फॉर्म राजस्थान के पक्ष में दिख रही है.
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI
रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.
किसका पलड़ा भारी?
फॉर्म के आधार पर राजस्थान रॉयल्स थोड़ा आगे दिख रही है, लेकिन गुजरात को अपने घरेलू मैदान का फायदा मिल सकता है. ऐसे में यह मुकाबला कांटे का होने की पूरी उम्मीद है.

