'मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं, मार भी सकते हैं... फिर भी लौटूंगी'! Sheikh Hasina का बड़ा ऐलान
Bangladesh की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह दिसंबर 2026 में देश लौटेंगी और अदालत में सरेंडर करेंगी. उन्होंने कहा, "वे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं, मार भी सकते हैं, लेकिन मैं जरूर लौटूंगी."


बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक ऐसा ऐलान किया है जिसने दक्षिण एशिया की राजनीति में हलचल मचा दी है. लंबे समय से देश से बाहर रह रहीं हसीना ने साफ कर दिया है कि वह दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौटेंगी और अदालत के सामने सरेंडर करेंगी. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है, लेकिन अब अपने देश लौटने का समय आ गया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए करीब एक घंटे के टेलीफोन इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा कि उन्हें पता है कि बांग्लादेश लौटते ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. उन्होंने यहां तक कहा कि उनकी हत्या भी हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगी. उन्होंने कहा, "वे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं, वे मुझे मार भी सकते हैं, लेकिन मुझे अपने देश लौटना ही होगा." हसीना का यह बयान ऐसे समय आया है जब बांग्लादेश में उनके खिलाफ कई कानूनी मामलों की सुनवाई चल रही है और राजनीतिक माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है.
दिसंबर 2026 में होगी Bangladesh वापसी
पूर्व प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी योजना दिसंबर 2026 के आसपास बांग्लादेश लौटने की है. वहां पहुंचकर वह अदालत में आत्मसमर्पण करेंगी और कानूनी प्रक्रिया का सामना करेंगी. उनके इस ऐलान को बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी वापसी देश की सियासत को नई दिशा दे सकती है.
राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल
शेख हसीना के इस बयान के बाद बांग्लादेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं. समर्थकों के लिए यह वापसी उम्मीद की खबर है, जबकि विरोधी दलों की नजर अब सरकार की अगली रणनीति पर होगी. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या शेख हसीना की वापसी शांतिपूर्ण होगी, या बांग्लादेश एक नए राजनीतिक टकराव की ओर बढ़ रहा है?आने वाले महीनों में इसका जवाब सामने आ सकता है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
'कीवी दोस्त का दिया मफलर आज भी मेरे पास...' ऑकलैंड में पीएम मोदी ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा
NATO बैठक से पहले यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत







Leave a comment