Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»JPSC-JSSC आंदोलन के बीच रांची में हाई वोल्टेज ड्रामा, हाई मास्ट टावर पर चढ़ा युवक, 8 घंटे चला रेस्क्यू
झारखंड

JPSC-JSSC आंदोलन के बीच रांची में हाई वोल्टेज ड्रामा, हाई मास्ट टावर पर चढ़ा युवक, 8 घंटे चला रेस्क्यू

“PSC और JSSC से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में शनिवार देर रात एक अलग ही घटनाक्रम देखने को मिला। स्टेडियम परिसर में लगे हाई मास्ट लाइट टावर पर एक युवक के चढ़ जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Aug 2, 2026 · 7:56 AM· 3 min read
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच रांची में हाई वोल्टेज ड्रामा, हाई मास्ट टावर पर चढ़ा युवक, 8 घंटे चला रेस्क्यू

विषय सूची (Contents)

  • 1.रातभर टावर पर बैठा रहा युवक
  • 2.पत्नी के समझाने पर नीचे उतरा
  • 3.टावर से रखीं कई मांगें
  • 4.सोशल मीडिया पर भी दे रहा था चेतावनी
  • 5.पुलिस ने हिरासत में लिया

रांची: JPSC और JSSC से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में शनिवार देर रात एक अलग ही घटनाक्रम देखने को मिला। स्टेडियम परिसर में लगे हाई मास्ट लाइट टावर पर एक युवक के चढ़ जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की।

रातभर टावर पर बैठा रहा युवक

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान लातेहार निवासी हीरा लाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि वह अपनी पत्नी के मायके चले जाने से मानसिक रूप से परेशान था। इसी कारण वह हाई मास्ट टावर पर चढ़ गया और पूरी रात वहीं बैठा रहा। करीब आठ घंटे तक उसने नीचे उतरने से इनकार किया, जिससे पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ गई।

यह भी पढ़ें:JPSC और JSSC-CGL मामलों में CID की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

पत्नी के समझाने पर नीचे उतरा

रविवार सुबह युवक की पत्नी को मौके पर बुलाया गया। पत्नी और पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की। आखिरकार बातचीत सफल रही और युवक सुरक्षित तरीके से टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

सम्बंधित ख़बरें

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल खत्म, मंत्री ने दिया जांच का भरोसा
झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल खत्म, मंत्री ने दिया जांच का भरोसा
Ranchi News: OBC कॉलम की मांग को लेकर कांग्रेस का लोकभवन मार्च, नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
Ranchi News: OBC कॉलम की मांग को लेकर कांग्रेस का लोकभवन मार्च, नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद
रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बेबी महतो ने साइबर थाने में की शिकायत
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बेबी महतो ने साइबर थाने में की शिकायत
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

टावर से रखीं कई मांगें

टावर पर बैठे युवक ने अपनी निजी परेशानी के अलावा कुछ सामाजिक और सरकारी मुद्दे भी उठाए। उसने कहा कि वह अपने गांव में एक स्कूल खुलवाना चाहता है और राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाने की मांग करता है। इसके साथ ही उसने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की इच्छा जताई और कहा कि वह उनसे "भीख में एक रुपया" मांगना चाहता है।

सोशल मीडिया पर भी दे रहा था चेतावनी

पुलिस का कहना है कि युवक अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लगातार आत्महत्या जैसी चेतावनी भरे संदेश भी पोस्ट कर रहा था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थी।

पुलिस ने हिरासत में लिया

युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद कोतवाली थाना पुलिस उसे अपने साथ ले गई। अधिकारियों के मुताबिक सबसे पहले उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि उसने ऐसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी.

23 views3 min read
#Ranchi News
#Ranchi High Mast Tower
#Jaipal Singh Munda Stadium
#Ranchi Viral News
#Hira Lal Latehar
#Latehar News
#Jharkhand News
#JPSC News
#JSSC News
#JPSC JSSC Protest
#Ranchi Protest
#Hemant Soren News
#Ranchi Police
#Kotwali Police Ranchi
#High Mast Tower Incident
#Jharkhand Viral News
#Employment Issue Jharkhand
#Ranchi Latest News
#Jaipal Singh Munda Stadium Incident
#Jharkhand Breaking News
#रांची न्यूज
#झारखंड न्यूज
#जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम
#हाई मास्ट टावर
#हीरा लाल लातेहार
#जेपीएससी
#जेएसएससी
#छात्र आंदोलन
#हेमंत सोरेन
#रांची पुलिस
#लेटेस्ट झारखंड न्यूज

RELATED POSTS

JPSC और JSSC-CGL मामलों में CID की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

JPSC और JSSC-CGL मामलों में CID की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

अब एक कॉल पर मिलेगा सुरक्षित ब्लड, झारखंड में शुरू होगी चार घंटे में रक्त उपलब्ध कराने की सेवा

अब एक कॉल पर मिलेगा सुरक्षित ब्लड, झारखंड में शुरू होगी चार घंटे में रक्त उपलब्ध कराने की सेवा

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल खत्म, मंत्री ने दिया जांच का भरोसा

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल खत्म, मंत्री ने दिया जांच का भरोसा

Special
JPSC और JSSC-CGL मामलों में CID की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

JPSC और JSSC-CGL मामलों में CID की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद

BY Piyush Kumar—Sep 16, 2026
2.

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026
3.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
4.

मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026
5.

परिसीमन को लेकर राज्यपाल से मिले बंधु तिर्की, विशेष सत्र बुलाकर केंद्र को प्रस्ताव भेजने की मांग

BY Piyush Kumar—Sep 15, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner