गैंगस्टर मनीष सिंह ने किया सरेंडर, कांग्रेस नेता पर फायरिंग का है आरोपी
जमशेदपुर : कांग्रेस के नेता अभिजीत सिंह पर फायरिंग करने का आरोपी गैंगस्टर मनीष सिंह ने जुगसलाई थाने में सरेंडर कर दिया है. अभिजीत सिंह पर फायरिंग के बाद से ही मनीष सिंह फरार था. जुगसलाई पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. मनीष सिंह जुगसलाई का रहने वाला है और उस पर हत्या और रंगदारी...


जमशेदपुर :
कांग्रेस के नेता अभिजीत सिंह पर फायरिंग करने का आरोपी गैंगस्टर मनीष सिंह ने जुगसलाई थाने में सरेंडर कर दिया है. अभिजीत सिंह पर फायरिंग के बाद से ही मनीष सिंह फरार था. जुगसलाई पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. मनीष सिंह जुगसलाई का रहने वाला है और उस पर हत्या और रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज है. पुलिस लगातार मनीष की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही थी। थाना प्रभारी सचिन दास के दबाव पर मनीष सिंह ने सरेंडर किया है। सरेंडर से पहले मनीष सिंह ने मीडिया से कहा कि वह खाली हाथ थाना आया है। उसके पास कोई हथियार नहीं है। कई आपराधिक मामलों में जुगसलाई पुलिस मनीष को लंबे समय से तलाश कर रही ती और आखिरकार आज उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और खरगे का धरना, छात्र आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस
दिल्ली में संसद चलो मार्च के दौरान हिंसा, 118 पुलिसकर्मी घायल; 70 लोग हिरासत में






Leave a comment