Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»झारखंड में स्वास्थ्य विभाग का अफसर बनकर अस्पतालों से "खर्चा पानी" मांग रहा गैंग, अलर्ट जारी
झारखंड

झारखंड में स्वास्थ्य विभाग का अफसर बनकर अस्पतालों से "खर्चा पानी" मांग रहा गैंग, अलर्ट जारी

“झारखंड में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े निजी अस्पतालों को फर्जी कॉल कर धमकाने और पैसे ऐंठने का गंभीर मामला सामने आया है. अपराधी खुद को स्वास्थ्य विभाग का उच्च अधिकारी बताकर अस्पतालों पर 256 पेज की फर्जी शिकायत का हवाला देते हुए “खर्चा पानी” की मांग कर रहे हैं.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Mar 27, 2026 · 11:15 AM· 3 min read
झारखंड में स्वास्थ्य विभाग का अफसर बनकर अस्पतालों से "खर्चा पानी" मांग रहा गैंग, अलर्ट जारी

Ranchi: झारखंड में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े निजी अस्पतालों को फर्जी कॉल कर धमकाने और पैसे ऐंठने का गंभीर मामला सामने आया है. अपराधी खुद को स्वास्थ्य विभाग का उच्च अधिकारी बताकर अस्पतालों पर 256 पेज की फर्जी शिकायत का हवाला देते हुए “खर्चा पानी” की मांग कर रहे हैं. मुंधड़ा हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि वरुण मुंधड़ा को 25 मार्च 2026 को ऐसे ही एक फर्जी कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को पीएमजेएवाई का नोडल ऑफिसर बताया और लाखों रुपये ट्रांसफर करने को कहा. अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत शिकायत की, जिसके बाद झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी ने सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया है.

फर्जी अधिकारी बनकर की गई धमकी

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

25 मार्च सुबह करीब 10:30 बजे मुंधड़ा हॉस्पिटल को फोन नंबर 9336118197 से कॉल आया. फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को अजय अग्रवाल बताया और दावा किया कि वह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के अधीन काम करता है. उसने कहा कि अस्पताल के खिलाफ 256 पेज की शिकायत मिली है और केंद्रीय जांच टीम अस्पताल पहुंचने वाली है. इसके बाद उसने शिकायत की कॉपी दिलाने और मामले को “मैनेज” करने के नाम पर पैसे की मांग की. अस्पताल प्रबंधन को बात संदिग्ध लगी तो उन्होंने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी को ईमेल कर शिकायत कर दी. कंपनी ने मामले को गंभीर मानते हुए झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी को लिखित अनुरोध भेजा.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

आरोग्य सोसाइटी का अलर्ट, अस्पताल सतर्क रहें

झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक छवि रंजन ने सभी आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों और आम जनता से अपील की है कि ऐसे किसी भी फर्जी कॉल, धमकी या पैसे की मांग में न आएं. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अधिकारी बनकर फोन करे तो तुरंत नामकुम स्थित झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी को तथ्यों के साथ सूचना दें.

सोसाइटी ने साफ चेतावनी दी है कि ऐसे फर्जी कॉल करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि किसी भी संदिग्ध कॉल की तुरंत निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं.

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

क्राइम ब्रांच की जांच शुरू, अन्य अस्पतालों को खतरा

यह मामला आयुष्मान भारत योजना में हो रहे फ्रॉड के बढ़ते ट्रेंड को दिखाता है. पहले भी कई राज्यों में ऐसे फर्जी कॉल और क्लेम फ्रॉड के मामले सामने आ चुके हैं. झारखंड में यह पहला मामला नहीं है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा तुरंत शिकायत करने से अपराधी पकड़े जाने की संभावना बढ़ गई है. पुलिस और साइबर सेल अब फोन नंबर 9336118197 की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है. आरोग्य सोसाइटी ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने और किसी भी दबाव में पैसे ट्रांसफर न करने की सलाह दी है. यदि आप या आपके अस्पताल को ऐसा कोई फर्जी कॉल आए तो तुरंत 100 पर डायल करें या सोसाइटी को सूचित करें.

10 views3 min read
#Jharkhand News
#Jharkhand Hospital
#Fake Officers
#Irfan Ansari

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner