Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»जमुई में पुलिस और बालू माफियाओं में मुठभेड़, कई राउंड फायरिंग
राजनीति

जमुई में पुलिस और बालू माफियाओं में मुठभेड़, कई राउंड फायरिंग

“बिहार:  जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस और बालू माफियाओं के बीच मुठभेड़ हो गई. घटना दौलतपुर पतौना घाट की है, जहां अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा था. सूचना मिलने पर मलयपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष महेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखते ही बालू म...”

A
Admin UserEditorial Desk
Published Mar 1, 2025 · 10:32 AM· 3 min read
जमुई में पुलिस और बालू माफियाओं में मुठभेड़, कई राउंड फायरिंग

बिहार: 

जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस और बालू माफियाओं के बीच मुठभेड़ हो गई. घटना दौलतपुर पतौना घाट की है, जहां अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा था. सूचना मिलने पर मलयपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष महेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखते ही बालू माफियाओं ने ट्रैक्टरों को लेकर भागने की कोशिश की, जिसमें दो ट्रैक्टर फरार हो गए, जबकि एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया.

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

ट्रैक्टर जब्त होने के बाद करीब 50 से 60 की संख्या में बालू माफिया एकत्रित हो गए और पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. माफियाओं द्वारा लगभग 10 से ज्यादा राउंड फायर किए जाने की खबर है. पुलिस ने आत्मरक्षा में तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच राउंड फायरिंग की और अतिरिक्त बल को सूचित किया.

सम्बंधित ख़बरें

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ सतीश सुमन क्यूआरटी (QRT) टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालू माफियाओं को खदेड़ दिया. घटनास्थल से एक बालू लदे ट्रैक्टर के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है.

खनन माफियाओं के विरुद्ध छापेमारी जारी

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

जमुई पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और बालू माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. इस संबंध में मलयपुर थाना एवं जिला आसूचना इकाई द्वारा इलाके में छापेमारी जारी है. थानाध्यक्ष विकास कुमार, अपर थानाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, एसआई पंकज कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार और एएसआई प्रेमरंजन राय के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है.

अवैध खनन का गढ़ बना जमुई का दौलतपुर क्षेत्र

यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस और माफियाओं के बीच मुठभेड़ हुई है. दौलतपुर और मंझवे का इलाका लंबे समय से अवैध खनन माफियाओं का गढ़ बना हुआ है. इस क्षेत्र में पहले भी कई बार पुलिस और माफियाओं के बीच झड़प हो चुकी है, जिनमें कई FIR दर्ज की गई हैं. बावजूद इसके, माफियाओं का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है.

पुलिस की कड़ी कार्रवाई की उम्मीद

इस घटना के बाद पुलिस और खनन विभाग के रुख पर सभी की नजरें टिकी हैं. पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए क्या कदम उठाता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

1,313 views3 min read

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner