Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»देश-विदेश»1xBet केस में ED की बड़ी कार्रवाई... युवराज सिंह, सोनू सूद, ऊर्वशी रौतेला, नेहा शर्मा की करोड़ों की संपत्ति अटैच
देश-विदेश

1xBet केस में ED की बड़ी कार्रवाई... युवराज सिंह, सोनू सूद, ऊर्वशी रौतेला, नेहा शर्मा की करोड़ों की संपत्ति अटैच

“अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय ने तीसरा बड़ा एक्शन चलाया और युवराज सिंह, सोनू सूद, उर्वशी रौतेला सहित कई हस्तियों की संपत्ति अटैच कर दी. ईडी के अनुसार नेटवर्क विदेशी कंपनियों, फर्जी खातों और सेलिब्रिटी प्रमोशन के जरिए धन प्रवाह कर रहा था.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Dec 19, 2025 · 2:14 PM· 4 min read
1xBet केस में ED की बड़ी कार्रवाई... युवराज सिंह, सोनू सूद, ऊर्वशी रौतेला, नेहा शर्मा की करोड़ों की संपत्ति अटैच

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध सट्टेबाजी और ऑनलाइन बेटिंग मॉड्यूल पर तीसरा बड़ा ऑपरेशन चलाया है. ED ने कार्रवाई करते हुए कई फिल्मी सितारों और पूर्व क्रिकेटर्स की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है. जिन सितारों की संपत्ति जब्त की गई है उनमें एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, एक्टर सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, रोहिन उथप्पा, अंकुश हजारा और नेहा शर्मा शामिल हैं. यह कार्रवाई उस नेटवर्क पर केंद्रित है, जो कथित तौर पर ‘वन एक्स बैट’ (1xBet) और इसके अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भारत में अवैध जुए का कारोबार फैला रहे थे. ईडी के मुताबिक यह नेटवर्क सोशल मीडिया विज्ञापनों, सेलिब्रिटी प्रमोशन, फर्जी बैंक खातों और विदेशी कंपनियों की मदद से बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन–देन और टैक्स की चोरी कर रहा था.

किसकी कितनी संपत्ति हुई जब्त

यह भी पढ़ें:नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

• युवराज सिंह – 2.5 करोड़ रुपये (वाईडब्ल्यूसी हेल्थ एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर दर्ज परिसंपत्ति)

सम्बंधित ख़बरें

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

• रॉबिन उथप्पा – 8.26 लाख रुपये

• सोनू सूद – 1 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति

• उर्वशी रौतेला – 2.02 करोड़ रुपये (संपत्ति उनकी मां के नाम दर्ज)

यह भी पढ़ें:वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

• नेहा शर्मा – लगभग 1.26 करोड़ रुपये

• मिमी चक्रवर्ती – 59 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति

• अंकुश हाजरा – 47.20 लाख रुपये

ईडी का दावा

ईडी का दावा है कि यह रकम उस प्रचार मॉडल, एंडोर्समेंट फंडिंग और भुगतान व्यवस्था से जुड़ी है, जिसके जरिए विदेशी जुआ ऑपरेटरों ने भारतीय मार्केट में तेजी से विस्तार किया. कई खातों को किराये पर लेकर या फर्जी पहचान पर खोलकर धन को देश–विदेश में ट्रांसफर किया गया. इससे पहले भी शिखर धवन की 4.55 करोड़ रुपये और सुरेश रैना की 6.64 करोड़ रुपये की संपत्ति इसी केस में अटैच की जा चुकी है. कुल मिलाकर ईडी अब तक इस नेटवर्क से 19 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति पकड़ चुकी है.

कैसे चल रहा था नेटवर्क

जांच एजेंसी ने दावा किया कि इस कथित नेटवर्क ने भारत में व्यापार लाइसेंस या वैध अनुमति के बिना ऑनलाइन बेटिंग का कारोबार खड़ा किया.

• ऐप ने 6,000 से अधिक बैंक खाते फर्जी या किराये पर संचालित किए

• राशि को कई बार ट्रांसफर करके उसकी ट्रैकिंग मुश्किल बनाई गई

• चार प्रमुख पेमेंट गेटवे पर छापेमारी की गई

• 60 बैंक खाते फ्रीज किए गए

• करीब 4 करोड़ रुपये की रकम रोक दी गई

कलाकारों के जरिये बेटिंग के लिए उकसाया जाता है

ईडी के अनुसार, यह कंपनियाँ भारतीय यूज़र्स को बेटिंग के लिए उकसाने में फिल्मी कलाकारों, क्रिकेटरों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के विज्ञापनों का उपयोग करती थीं. एजेंसी का कहना है कि इन हस्तियों ने विदेशी कंपनियों से सीधे एंडोर्समेंट समझौते किए और उससे प्राप्त भुगतान या तो भारत से बाहर भेजा गया या टैक्स शेल्टर में छिपाया गया. जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि कई विज्ञापन आम जनता को भ्रमित, जोखिम भरे निवेश की ओर आकर्षित या ठगी की स्थिति में धकेलने वाले थे. कुछ मामलों में आरोप है कि प्लेटफ़ॉर्म ने भारी हानि को “आसान पैसा” या “बिना जोखिम कमाई” के रूप में प्रचारित किया.

पूछताछ का दौर और आगे की कार्रवाई

सूत्रों का कहना है कि ईडी पहले भी युवराज सिंह, सोनू सूद, सुरेश रैना सहित कई नामों से लंबी पूछताछ कर चुकी है. इतना ही नहीं, एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि–

• क्या इन हस्तियों को प्लेटफॉर्म की गैर–कानूनी प्रकृति की जानकारी थी?

• क्या उन्होंने विदेशी विज्ञापन भुगतान की वैध घोषणा की?

• क्या यह नेटवर्क भारत में फेमा और पीएमएलए का उल्लंघन करता है?

एजेंसी ने संकेत दिया है कि जांच पूरी होते–होते और कई लिंक सामने आ सकते हैं, तथा प्रचार–नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी नोटिस मिल सकता है।

क्या है 1xBet मामला?

ईडी का आरोप है कि 1xBet और उसके अन्य वर्जन (जैसे 1xBat, Sporting Lines) बिना लाइसेंस भारत में जुआ चला रहे थे. इस नेटवर्क ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को टारगेट करते हुए भारत में लाखों यूज़र्स जुटाए. लोगों और निवेशकों से करोड़ों की वसूली की, टैक्स चोरी, वित्तीय मनी–लॉन्ड्रिंग और डिजिटल जुए का प्रमोशन किया. ईडी ने कहा कि जांच अभी “गहराई में चल रही है” और आने वाले महीनों में कठोर दंडात्मक कदम उठाए जा सकते हैं.

3 views4 min read
#ED
#1xBet
#Illegal Betting
#Celebrity Assets
#Yuvraj Singh
#Sonu Sood
#Urvashi Rautela
#Online Gambling
#Enforcement Directorate
#Money Laundering

RELATED POSTS

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner