Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»अंश–अंशिका की तलाश में अपराधी भी उतरे मैदान में, रांची पुलिस की नाकामी उजागर
झारखंड

अंश–अंशिका की तलाश में अपराधी भी उतरे मैदान में, रांची पुलिस की नाकामी उजागर

“धुर्वा से लापता मासूम भाई–बहन अंश और अंशिका की तलाश अब सिर्फ एक पुलिसिया कार्रवाई नहीं रह गई है, बल्कि यह पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल बन चुकी है. 12 दिन बीत जाने के बाद भी रांची पुलिस के हाथ खाली हैं”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Jan 13, 2026 · 8:41 AM· 4 min read
अंश–अंशिका की तलाश में अपराधी भी उतरे मैदान में, रांची पुलिस की नाकामी उजागर

Ranchi: धुर्वा से लापता मासूम भाई–बहन अंश और अंशिका की तलाश अब सिर्फ एक पुलिसिया कार्रवाई नहीं रह गई है, बल्कि यह पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल बन चुकी है. 12 दिन बीत जाने के बाद भी रांची पुलिस के हाथ खाली हैं, जबकि जनता का गुस्सा और बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब कुख्यात अपराधी और फरार गैंग भी बच्चों की तलाश में सामने आ गए हैं. यह स्थिति कानून-व्यवस्था के लिए न सिर्फ चिंताजनक है, बल्कि पुलिस की कार्यक्षमता पर भी आईना दिखाने वाली है. इस बीच सीआईडी, एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ता और देशभर की पुलिस एजेंसियां भी बच्चों की सकुशल बरामदगी के प्रयासों में जुट गई हैं. वहीं, परिजनों की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है.

12 दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस, अपराधी दिखा रहे आईना

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

दो जनवरी से गायब अंश (5 वर्ष) और अंशिका (4 वर्ष) की तलाश में रांची पुलिस की एक दर्जन से अधिक टीमें जुटी हुई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है. पुलिस की इस नाकामी के बीच सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब कुख्यात अपराधी और गैंग खुद बच्चों को ढूंढने का दावा कर रहे हैं. इससे यह सवाल उठने लगा है कि जब पुलिस नाकाम दिख रही है, तो अपराधी कैसे सक्रिय हो गए. आम लोग, राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन लगातार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं. यह मामला अब सिर्फ एक अपहरण या गुमशुदगी का नहीं, बल्कि प्रशासनिक असफलता की मिसाल बनता जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

‘आजाद गैंग’ का इनाम ऐलान, पुलिस से पहले अपराधी मैदान में

वॉन्टेड अपराधी आजाद सरकार के नेतृत्व वाला ‘आजाद गैंग’ भी अंश–अंशिका की तलाश में कूद पड़ा है. सोशल मीडिया के जरिए आजाद सरकार ने बच्चों को खोज निकालने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. दिलचस्प बात यह है कि आजाद सरकार खुद पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है और लंबे समय से फरार चल रहा है. दूसरी ओर, रांची पुलिस ने भी बच्चों की जानकारी देने वाले को इनाम देने का एलान किया है और शहरभर में पोस्टर लगाए गए हैं. अपराधियों द्वारा इनाम घोषित किया जाना पुलिस के लिए गंभीर चुनौती और शर्मिंदगी दोनों के रूप में देखा जा रहा है.

WhatsApp Image 2026-01-13 at 2.01.14 PM.jpeg

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

सीआईडी की एंट्री, देशभर में ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड सीआईडी ने भी जांच तेज कर दी है. सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने देशभर के डीजीपी, पुलिस आयुक्त और आईजी को ह्यू एंड क्राई नोटिस भेजा है. पत्र में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थानों और बीट हाउस में बच्चों की जानकारी प्रसारित करने को कहा गया है. यह मामला धुर्वा थाना कांड संख्या 01/2026 के तहत दर्ज है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में जांच की जा रही है. सीआईडी ने सूचना देने के लिए ईमेल और मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं.

एनजीओ, सामाजिक संगठन और नेताओं की सक्रियता बढ़ी

अंश–अंशिका की तलाश को व्यापक बनाने के लिए पुलिस ने सामाजिक संगठनों और एनजीओ से भी सहयोग मांगा है. एसएसपी के नेतृत्व में नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा संचालित बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों सहित कई चाइल्ड वेलफेयर एक्टिविस्ट के साथ बैठक हुई. 20 राज्यों के 439 जिलों में सक्रिय एनजीओ नेटवर्क के जरिए बच्चों की तलाश की रणनीति बनाई गई है. वहीं, परिजनों से मिलने नेताओं का सिलसिला भी जारी है. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने परिवार से मुलाकात कर सरकार पर सवाल उठाए. इस बीच बच्चों के माता-पिता की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाकर जांच भी कराई गई है.

4 views4 min read
#Dhurwa News
#Ranchi News
#Jharkhand News
#rahul Singh Gand

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner