Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»योगी के ‘नमूना’ बयान पर घमासान: अखिलेश यादव बोले: मर्यादा की सीमा न लांघें
राजनीति

योगी के ‘नमूना’ बयान पर घमासान: अखिलेश यादव बोले: मर्यादा की सीमा न लांघें

“विधानसभा बहस के दौरान सीएम योगी ने सपा और आप नेताओं की तुलना करते हुए कहा कि देश में दो “नमूने” हैं—एक दिल्ली में और दूसरा यूपी में बैठा है.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 22, 2025 · 8:37 AM· 3 min read
योगी के ‘नमूना’ बयान पर घमासान: अखिलेश यादव बोले: मर्यादा की सीमा न लांघें

उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार को उस समय राजनीतिक टकराव का केंद्र बन गया, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन युक्त कफ सिरप के मुद्दे पर विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला. कफ सिरप की खपत, सप्लाई और मौतों पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि यूपी में कोडीन सिरप के कारण एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु में बने सिरप से मौतें अन्य राज्यों में हुईं और यूपी में पकड़े गए बड़े होलसेलर वही हैं जिन्हें सपा शासन में लाइसेंस मिला था.

सीएम ने एसटीएफ द्वारा धरे गए एक आरोपी की तस्वीर उपमुख्यमंत्री के साथ दिखाने पर सपा के आरोपों को “चोर की दाढ़ी में तिनका” करार दिया और कहा कि सपा विधायकों को झूठ बुलवाया जा रहा है. सीएम ने दावा किया कि यूपी में न तो कोडीन आधारित सिरप बनता है और न ही उत्पादन की कोई इकाई है—यहां केवल स्टॉकिस्ट और होलसेलर हैं.

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

'देश में दो नमूने' और ‘बबुआ’ वाला तंज

सम्बंधित ख़बरें

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

विधानसभा बहस के दौरान सीएम योगी ने सपा और आप नेताओं की तुलना करते हुए कहा कि देश में दो “नमूने” हैं—एक दिल्ली में और दूसरा यूपी में बैठा है. उन्होंने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया कि जैसे दिल्ली में किसी बड़े मुद्दे पर चर्चा उठती है और नेता विदेश भाग जाते हैं, वैसे ही “बबुआ” भी जल्द इंग्लैंड घूमने निकल जाएंगे. योगी ने सत्र में कहा कि देश जब गंभीर मुद्दों पर विचार करता है, तो कुछ नेता देश से बाहर निकल लेते हैं और विपक्ष केवल शोर मचाता रहता है. इस बयान के बाद सदन में हंगामा मच गया और सपा विधायकों ने वॉकआउट कर दिया. नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने आपत्ति जताई कि मुख्यमंत्री सदन में ऐसी भाषा क्यों इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सीएम ने किसी का नाम नहीं लिया.

अखिलेश यादव की पलटवार प्रतिक्रिया: “आत्म-स्वीकृति!”

योगी के बयान के लगभग 10 मिनट बाद ही सपा प्रमुख और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करके करारा पलटवार किया. उन्होंने लिखा—“आत्म-स्वीकृति! किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहां तक पहुंच जाएगी. संवैधानिक पदों पर बैठे लोग कम-से-कम इतने तो रहें कि मर्यादा न टूटे. भाजपाई अपनी पार्टी के अंदर की खींचातानी को चौराहे पर न लाएं, कहीं कोई बुरा मान गया तो वापस जाना पड़ जाएगा.”

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

अखिलेश ने योगी पर “लोक-लाज” तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद संवैधानिक जिम्मेदारियों की गरिमा का पालन होना चाहिए. उन्होंने संकेत दिया कि भाजपा के भीतर ही दिल्ली बनाम लखनऊ खींचतान चल रही है, जिसे सीएम सदन में उछाल रहे हैं.

नमूना बयान बना यूपी की नई सियासी बहस का जरिया

अब “दो नमूने”, “बबुआ”, “इंग्लैंड यात्रा” और “आत्म-स्वीकृति” जैसे व्यंग्य यूपी की सियासत में नया रंग भर रहे हैं. कफ सिरप का तकनीकी मुद्दा राजनीतिक तंज, गठबंधन की खींचातानी, सदन की भाषा और राजनीतिक गरिमा पर बड़े विमर्श में बदल चुका है. विधानसभा का यह टकराव बताता है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य नीति का सवाल अब महज एडमिनिस्ट्रेशन नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिष्ठा का विषय बन चुका है.

2 views3 min read
#Akhilesh yadav
#Yogi Adityanath
#Uttar Pradesh News
#Namoona News

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner