40 से 35 सीटों पर आये चिराग पासवान, बीजेपी ने दिया '26 सीटों + MLC/RS' ऑफर
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है. LJP(R) के प्रमुख चिराग पासवान ने अपनी शुरुआती 40 सीटों की मांग घटाकर अब 35 सीटों की सूची भारतीय जनता पार्टी को सौंप दी है. मौजूदा सहयोगी दलों की सीटों को लेकर गतिरोध सीट बंटवारे में सबसे बड़ा रोड़ा...

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है. LJP(R) के प्रमुख चिराग पासवान ने अपनी शुरुआती 40 सीटों की मांग घटाकर अब 35 सीटों की सूची भारतीय जनता पार्टी को सौंप दी है.
मौजूदा सहयोगी दलों की सीटों को लेकर गतिरोध
सीट बंटवारे में सबसे बड़ा रोड़ा यह है कि LJP(R) जिन सीटों पर दावा कर रही है, उनमें कई सीटें फिलहाल NDA के अन्य घटक दलों — बीजेपी, जनता दल (यूनाइटेड) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) — के पास हैं. यही बात विवाद की जड़ बन गई है.
बीजेपी का ऑफर
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने LJP(R) को 26 विधानसभा सीटें देने का प्रस्ताव दिया है. इसके साथ ही, भविष्य में एक विधान परिषद (एमएलसी) और एक राज्यसभा सीट देने का आश्वासन भी दिया गया है.
चिराग की अहम सीटों पर दावेदारी
चिराग पासवान खास तौर पर पांच लोकसभा क्षेत्रों — हाजीपुर, जमुई, वैशाली, खगड़िया और समस्तीपुर — में कम से कम दो-दो विधानसभा सीटें चाहते हैं, जहां LJP(R) का प्रभाव माना जाता है.
जिन सीटों को लेकर टकराव है
एलजेपी (रामविलास) ने जिन विवादित सीटों पर दावा ठोका है, उनमें गोविंदगंज, मटिहानी और सिकंदरा शामिल हैं. ये सीटें फिलहाल एनडीए के अन्य घटक दलों के पास हैं.
गोविंदगंज सीट:
एलजेपी इस सीट से प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को मैदान में उतारना चाहती है, लेकिन बीजेपी इस पर राजी नहीं है.
भ्रमपुर सीट:
यहां से चिराग हुलास पांडे को टिकट देना चाहते हैं, जबकि बीजेपी संतोष राय को उतारना चाहती है.
चिराग की नई सूची में शामिल प्रमुख सीटें
चिराग पासवान ने जिन 35 सीटों पर दावेदारी की है, उनमें कई प्रमुख विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जैसे:
हाजीपुर: महनार, महुआ
समस्तीपुर: मुरवा
खगड़िया: अलौली
पटना: बख्तियारपुर, फतुहा
भागलपुर: भागलपुर सदर
गया: अतरी
औरंगाबाद: ओबरा
अन्य जिले: शेखपुरा, अरवल, जहानाबाद



