Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»Breaking: जिसे बच्चा चोर समझकर पकड़ा, वही निकला 100 हमलों का आरोपी 10 लाख का इनामी नक्सली!
जुर्म⚡ Breaking

Breaking: जिसे बच्चा चोर समझकर पकड़ा, वही निकला 100 हमलों का आरोपी 10 लाख का इनामी नक्सली!

“लातेहार में ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर जिस संदिग्ध को पकड़ लिया, वह दरअसल 10 लाख रुपये का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां निकला. छिपादोहर थाना क्षेत्र में पकड़े गए इस नक्सली पर झारखंड और छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक हमलों में शामिल होने का आरोप है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Mar 12, 2026 · 1:59 PM· 3 min read
Breaking: जिसे बच्चा चोर समझकर पकड़ा, वही निकला 100 हमलों का आरोपी 10 लाख का इनामी नक्सली!

लातेहार जिले में ग्रामीणों ने जिस व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया, वह दरअसल झारखंड का 10 लाख रुपये का इनामी माओवादी जोनल कमांडर निकला. छिपादोहर थाना क्षेत्र में पकड़ा गया यह व्यक्ति मृत्युंजय भुइयां है, जो लंबे समय से बूढ़ापहाड़ इलाके में सक्रिय था और सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था. ग्रामीणों ने शक होने पर उसे और उसके एक साथी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया. हालांकि देर शाम तक पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी, लेकिन इलाके में इस खबर से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल तेज हो गई है.

दो दशक से बूढ़ापहाड़ में सक्रिय रहा मृत्युंजय

यह भी पढ़ें:पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

मृत्युंजय भुइयां लातेहार के बरवाडीह प्रखंड के नावाटोली का रहने वाला बताया जाता है. वह करीब दो दशक से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था और धीरे-धीरे संगठन में ऊपर उठते हुए जोनल कमांडर बन गया. बूढ़ापहाड़ के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों की उसे पूरी जानकारी थी, इसी वजह से वह लगातार अपना ठिकाना बदलकर सुरक्षाबलों से बचता रहा. झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

सम्बंधित ख़बरें

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत
आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत
साहिबगंज में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, 50 हजार पोस्टर से जागरूकता; 5000 खातों तक पहुंची ठगी की रकम
साहिबगंज में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, 50 हजार पोस्टर से जागरूकता; 5000 खातों तक पहुंची ठगी की रकम
हजारीबाग में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी घायल; दो गिरफ्तार
हजारीबाग में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी घायल; दो गिरफ्तार
रांची में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रांची में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

100 से अधिक नक्सली हमलों का आरोपी

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक मृत्युंजय भुइयां झारखंड और छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक नक्सली हमलों में शामिल रहा है. लातेहार, गढ़वा और बूढ़ापहाड़ क्षेत्र में हुए कई बड़े हमलों का नेतृत्व उसी ने किया था. इन घटनाओं में 50 से अधिक जवान शहीद हो चुके हैं. वह माओवादियों का लैंडमाइन एक्सपर्ट माना जाता था और कई हमलों में विस्फोटक लगाने की भूमिका में रहा है.

इन बड़े हमलों में रहा शामिल

यह भी पढ़ें:कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

• 2011: चतरा के तत्कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हमला, 11 जवान शहीद.

• 2012-13: गढ़वा के भंडरिया में नक्सली हमला, थाना प्रभारी समेत 13 जवान शहीद.

• 2013: लातेहार के बरवाडीह इलाके में मुठभेड़, सीआरपीएफ के 14 जवान शहीद.

• 2017-18: गढ़वा के पोलपोल इलाके में हमला, 6 पुलिसकर्मी शहीद.

टॉप माओवादी कमांडरों का करीबी

मृत्युंजय भुइयां को माओवादियों के हथियार डंप और ठिकानों की पूरी जानकारी होने की बात कही जाती है. वह संगठन के टॉप कमांडरों देव कुमार सिंह उर्फ अरविंद, सुधाकरण और मिथिलेश मेहता का करीबी रहा है. बूढ़ापहाड़ में सुरक्षाबलों के बड़े अभियान के बाद भी वह लंबे समय तक जंगलों में छिपकर सक्रिय बना हुआ था.

45 views3 min read
#Mritunjay Bhuiyan Maoist
#10 Lakh Reward Maoist Arrested
#Latehar Maoist Arrest News
#Budha Pahad Maoist Commander
#Jharkhand Naxal News
#Chhipadohar Latehar Maoist
#Maoist Commander Mritunjay Bhuiyan
#Jharkhand Naxal Attack Accused
#Latehar Police Maoist Arrest
#Naxal Commander Arrest Jharkhand

RELATED POSTS

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत

Special
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner