Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»भाजपा ने झारखंड सरकार की योजना पर उठाए सवाल, चयन प्रक्रिया को बताया अनुचित
राजनीति

भाजपा ने झारखंड सरकार की योजना पर उठाए सवाल, चयन प्रक्रिया को बताया अनुचित

“रांची:  झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई "मिशन यूपीएससी" योजना को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. भाजपा ने इस योजना की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे अव्यवहारिक और अनुचित बताया है. प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने एक प्रेस वार्ता में इस योजना को लेकर कड़ी आलोचना की और इसे आदिवासी छात्रों...”

A
Admin UserEditorial Desk
Published Mar 8, 2025 · 12:28 PM· 3 min read
भाजपा ने झारखंड सरकार की योजना पर उठाए सवाल, चयन प्रक्रिया को बताया अनुचित

रांची: 

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई "मिशन यूपीएससी" योजना को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. भाजपा ने इस योजना की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे अव्यवहारिक और अनुचित बताया है. प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने एक प्रेस वार्ता में इस योजना को लेकर कड़ी आलोचना की और इसे आदिवासी छात्रों के साथ क्रूर मज़ाक करार दिया.

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

झारखंड सरकार ने इस योजना के तहत राज्य के 100 आदिवासी छात्रों को दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग के लिए 80,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. सरकार का उद्देश्य आदिवासी छात्रों को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग देना है, लेकिन चयन प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

सम्बंधित ख़बरें

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने इस योजना की चयन प्रक्रिया को अव्यवहारिक बताया और कहा कि यह उन छात्रों की अनदेखी कर रही है, जिन्हें वास्तव में सहायता की जरूरत है.

 चयन प्रक्रिया के अनुसार:

•    सबसे पहले वे छात्र लाभान्वित होंगे, जिन्होंने यूपीएससी का साक्षात्कार दिया है.

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

•    इसके बाद यूपीएससी प्रीलिम्स पास करने वाले छात्रों को चुना जाएगा.

•    तीसरे स्थान पर जेपीएससी साक्षात्कार में शामिल हुए छात्र होंगे.

•    चौथे और अंतिम स्थान पर जेपीएससी प्रीलिम्स पास करने वाले छात्रों को रखा गया है.

भाजपा का तर्क 

अजय साह ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जो छात्र पहले ही यूपीएससी प्रीलिम्स और मेंस जैसी कठिन परीक्षाएं पास कर चुके हैं, उन्हें कोचिंग के लिए आर्थिक सहायता देने का कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने इसे पीएचडी धारकों को स्कूली छात्रवृत्ति देने जैसा बताया. उनका मानना है कि यह योजना उन छात्रों की अनदेखी कर रही है, जो वास्तव में आर्थिक सहायता से अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते थे.

अन्य राज्यों का उदाहरण 

भाजपा प्रवक्ता ने महाराष्ट्र और गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में ऐसी योजनाओं के तहत छात्रों की मेरिट लिस्ट प्रतियोगिता के आधार पर तैयार की जाती है, जिससे योग्य और जरूरतमंद छात्रों को लाभ मिल सके. गुजरात सरकार ने खुद की कोचिंग व्यवस्था स्थापित की है, जिससे छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है.

सरकार से पुनर्विचार की अपील

भाजपा ने झारखंड सरकार से आग्रह किया है कि "मिशन यूपीएससी" के लाभार्थियों की सूची को खुली प्रतियोगिता या ग्रेजुएशन अंकों के आधार पर तैयार किया जाए. इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि योजना का लाभ उन आदिवासी छात्रों तक पहुंचे, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है.

अब देखना यह होगा कि झारखंड सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है और क्या इस योजना की चयन प्रक्रिया में कोई बदलाव किया जाता है या नहीं.

415 views3 min read

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner