BJP-AJSU में इन 10 विधानसभा सीटों पर बनी सहमति, आज हो सकती है घोषणा
जिन सीटों पर सहमति बनी है उनमें सिल्ली, रामगढ़, मनोहरपुर, पाकुड़, लोहरदगा, गोमिया, मांडू, ईचागढ़, जुगसलाई और डुमरी शामिल है.
A
Admin UserEditorial Desk
Published Oct 11, 2024 · 6:17 AM· 1 min read

रांची: बीजेपी और आजसू में झारखंड के 10 विधानसभा सीटों पर गठबंधन में चुनाव लड़ने की सहमति बन चुकी है. जिन सीटों पर सहमति बनी है उनमें सिल्ली, रामगढ़, मनोहरपुर, पाकुड़, लोहरदगा, गोमिया, मांडू, ईचागढ़, जुगसलाई और डुमरी शामिल है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि आज इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है.
तमाड़, टुंडी और जामताड़ा में अभी नहीं बनी है सहमति
आजसू ने तमाड़, जामताड़ा और टुंडी विधानसभा सीट पर भी अपनी दावेदारी पेश की है, हालांकि इन तीनों सीटों पर अभी सहमति नहीं बनी है. तमाड़ में बीजेपी और आजसू के बीच दोस्ताना संघर्ष हो सकता है.
1,816 views1 min read



