Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»खेल»IPL 2026 Final के बाद बड़ा हादसा: ट्रक के नीचे घुस गई Michael Clarke की कार
खेल

IPL 2026 Final के बाद बड़ा हादसा: ट्रक के नीचे घुस गई Michael Clarke की कार

“IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात में एक और बड़ा हादसा सामने आया है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Michael Clarke की कार हाईवे पर एक ट्रक से टकरा गई. हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.”

S
Sumedha KumariEditorial Desk
Published Jun 5, 2026 · 10:36 AM· 4 min read
IPL 2026 Final के बाद बड़ा हादसा: ट्रक के नीचे घुस गई Michael Clarke की कार

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल का जश्न खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद, गुजरात की सड़कों पर दो बड़े हादसों ने सबको हिला कर रख दिया. पहले, गुजरात टाइटंस की टीम की बस में आग लगने की खबर आई, और अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं. अच्छी बात यह है कि क्लार्क इस हादसे में बाल-बाल बच गए और उन्हें केवल हल्की चोटें आईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुर्घटना रविवार रात उस समय हुई जब माइकल क्लार्क IPL 2026 फाइनल के बाद एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे. क्लार्क इस टूर्नामेंट के आधिकारिक कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे और मैच खत्म होने के बाद अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान उनकी कार एक बड़े ट्रक से टकरा गई.

ट्रक के नीचे घुस गई कार, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ अगला हिस्सा

यह भी पढ़ें:झारखंड की बेटियों के दम पर भारत सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा

माइकल क्लार्क ने बाद में एक पॉडकास्ट में इस हादसे के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब उनके ड्राइवर को सामने चल रहे ट्रक के ब्रेक लाइट्स नजर नहीं आए. क्लार्क के अनुसार, उनकी कार तेज गति से ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई, और उसका अगला हिस्सा ट्रक के नीचे चला गया. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का फ्रंट सेक्शन लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गया. उन्होंने कहा कि हादसे के समय वह कार की आगे वाली सीट पर सो रहे थे. अचानक एक जोरदार टक्कर से उनकी नींद खुल गई, और जब उन्होंने चारों ओर देखा, तो वह खुद भी हैरान रह गए. क्लार्क ने बताया कि दुर्घटना के दौरान कार का डैशबोर्ड उनके पैरों तक धंस गया था. हालांकि उन्हें केवल कुछ चोटें और खरोंचें आईं, लेकिन ड्राइवर के पैर में फ्रैक्चर होने की आशंका जताई गई.

सम्बंधित ख़बरें

बल्ले से 8 रन, गेंद से 2 विकेट! वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में दिखाया अपना दूसरा रूप
बल्ले से 8 रन, गेंद से 2 विकेट! वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में दिखाया अपना दूसरा रूप
‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’: पीएम मोदी का खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद, 2036 ओलंपिक पर फोकस
‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’: पीएम मोदी का खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद, 2036 ओलंपिक पर फोकस
IND vs SL 1st Test: गॉल में टीम इंडिया की शानदार जीत, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल बने हीरो
IND vs SL 1st Test: गॉल में टीम इंडिया की शानदार जीत, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल बने हीरो
Rishabh Pant ने रचा इतिहास, टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने
Rishabh Pant ने रचा इतिहास, टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

ड्राइवर की चिंता बनी कंपनी की कार, इलाज से किया इनकार

हादसे के बाद क्लार्क की सबसे बड़ी चिंता अपने ड्राइवर को लेकर थी. उन्होंने बताया कि ड्राइवर वाहन के नुकसान को लेकर काफी घबराया हुआ था क्योंकि कार उसकी निजी नहीं बल्कि कंपनी की थी. क्लार्क ने उसे अस्पताल जाने की सलाह दी, लेकिन ड्राइवर ने शुरुआत में इलाज कराने से इनकार कर दिया. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने उम्मीद जताई कि बाद में उसने मेडिकल सहायता जरूर ली होगी. दुर्घटना के बाद क्लार्क को सड़क पर लगभग एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि उन्हें एयरपोर्ट पहुंचाने के लिए दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की जा रही थी. इस दौरान स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने उनकी मदद की.

BCCI और स्थानीय लोगों की मदद के लिए जताया आभार

यह भी पढ़ें:Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

माइकल क्लार्क ने भारत में मिले सहयोग और मदद के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय लोगों और BCCI के अधिकारियों का समर्थन नहीं होता, तो स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो सकती थी. क्लार्क ने बताया कि हादसे के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कई अधिकारियों ने लगातार उनकी खैर-खबर ली और हर संभव मदद की. उन्होंने यह भी कहा कि भारत के लोगों की सहायता और संवेदनशीलता के कारण ही वह सुरक्षित अपने घर लौट पाए. दिलचस्प बात यह है कि उसी रात गुजरात टाइटंस की टीम की बस में भी आग लग गई थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिससे कप्तान शुभमन गिल और पूरी टीम को कुछ समय के लिए सड़क किनारे रुकना पड़ा. हालांकि, उस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं आई. IPL 2026 फाइनल के बाद सामने आए इन दो बड़े हादसों ने खिलाड़ियों और क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं.

7 views4 min read
#Michael Clarke
#IPL 2026
#Cricket News
#Australia Cricket
#BCCI
#Gujarat Titans
#Shubman Gill
#Road Accident
#Sports News
#IPL Final
#Michael Clarke Accident
#Cricket Commentary
#Gujarat News
#Highway Accident
#IPL Update

RELATED POSTS

झारखंड की बेटियों के दम पर भारत सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा

झारखंड की बेटियों के दम पर भारत सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

बल्ले से 8 रन, गेंद से 2 विकेट! वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में दिखाया अपना दूसरा रूप

बल्ले से 8 रन, गेंद से 2 विकेट! वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में दिखाया अपना दूसरा रूप

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner