पुरुलिया में करम परब के अवसर पर कुड़मी समाज का बड़ा महाजुटान हुआ. कड़ाडी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए. मंच से कुड़मी समाज के विकास, भाषा-संस्कृति और आंदोलन से जुड़े मामलों को लेकर कई घोषणाएं सामने आईं.
पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में महिला का कटा सिर मिलने के बाद अब पुलिस के सामने उसकी पहचान और मौत की परिस्थितियों का पता लगाने की चुनौती है. गोमो से ही इंजन से बदबू आने लगी थी, जो चंद्रपुरा तक तेज हो गई। बोकारो स्टेशन पर जांच के दौरान सिर बरामद हुआ.

झारखंड की हॉकी खिलाड़ी बिनिमा धान ने आर्थिक मुश्किलों से निकलकर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम तक का सफर तय किया. कभी हॉकी खेलने जाने के लिए ऑटो का किराया जुटाना भी मुश्किल था, लेकिन लगातार मेहनत और खेलो इंडिया से मिले अवसरों के बाद वह अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचीं.

झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे सभी विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जिम्मे होंगे. मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा कला, संस्कृति, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग मुख्यमंत्री को आवंटित किए गए हैं.
रांची में झारखंड की पूर्व मंत्री और सिमडेगा की पूर्व विधायक विमला प्रधान के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की. भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी.
नई दिल्ली में आयोजित ‘Financing India’s Journey Towards Viksit Bharat’ सम्मेलन में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य राज्यों की मजबूत वित्तीय स्थिति के बिना हासिल नहीं किया जा सकता.

योगेंद्र साव के सरकार विरोधी बयानों से झारखंड की सियासत फिर गरमा गई है।.अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अपने पिता की व्यक्तिगत टिप्पणी से असहमति जताई, वहीं बाबूलाल मरांडी ने योगेंद्र साव के आरोपों को लेकर राहुल गांधी से सवाल किया है.
राहुल गांधी नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में झारखंड के खूंटी और रांची में प्रस्तावित दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे. खूंटी में वे पांचवीं अनुसूची वाले गांवों के पारंपरिक ग्राम प्रधानों से PESA नियमावली के क्रियान्वयन पर संवाद करेंगे.
राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति और कामकाज शुरू कराने की मांग को लेकर बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने संबंधित समिति की तत्काल बैठक बुलाकर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराने और आयोग में लंबित अपीलों व शिकायतों की नियमित सुनवाई शुरू कराने का आग्रह किया है.
रांची के HEC इलाके के बाईपास रोड में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. जस्टिस आनंदा सेन की अदालत ने DC और SSP को तत्काल कार्रवाई रोकने का निर्देश दिया. कोर्ट ने अतिक्रमणकारियों को 31 दिसंबर तक खुद सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने को कहा है.
झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC नियुक्ति रद्द मामले पर सुनवाई हुई. कोर्ट ने करीब 2700 नियुक्तियों को एक साथ रद्द करने पर चिंता जताई और कहा कि सभी नियुक्तियों को गलत नहीं माना जा सकता. फिलहाल नियुक्तियां रद्द करने के सरकारी आदेश पर रोक जारी रहेगी.

रांची के पिठोरिया में 31 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद सामने आया है. संजू देवी ने मां तारा ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों पर जमीन पर कब्जे की कोशिश, धान की फसल उखाड़ने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं.
चार दशक से माओवादी संगठन में सक्रिय असीम मंडल ने पश्चिम बंगाल में आत्मसमर्पण किया. CPI (Maoist) की सेंट्रल कमेटी के सदस्य असीम पर झारखंड और ओडिशा सरकार ने कुल ₹2.20 करोड़ का इनाम रखा था. अब उसके आत्मसमर्पण के बाद झारखंड-बंगाल-ओडिशा में फैले माओवादी नेटवर्क और पुराने संपर्कों पर कई सवाल उठ रहे हैं.