Bihar CM Oath: नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, एनडीए सरकार में इन नेताओं को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी
- Posted on November 20, 2025
- बिहार
- By Bawal News
- 22 Views
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. इसी के साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी एक बार फिर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बिहार की जनता और एनडीए ने एक बार फिर इन तीनों नेताओं पर भरोसा जताया है.
शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पहले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. इसके बाद सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ लेकर दूसरी बार डिप्टी सीएम के रूप में कार्यभार संभाला.
इन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बाद राज्यपाल ने निम्नलिखित नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई:
विजय चौधरी
विजेंद्र यादव
श्रवण कुमार
मंगल पांडेय
दिलीप जायसवाल
Write a Response