Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»लोहरदगा में अवैध बालू जांच के दौरान अंचल अधिकारी पर हमला, FIR दर्ज
जुर्म

लोहरदगा में अवैध बालू जांच के दौरान अंचल अधिकारी पर हमला, FIR दर्ज

“लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव की जांच के दौरान अंचल अधिकारी पंकज कुमार भगत पर हमला किया गय. इस घटना में सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुआ. मामले में तीन नामजद समेत दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jan 31, 2026 · 6:54 AM· 3 min read
लोहरदगा में अवैध बालू जांच के दौरान अंचल अधिकारी पर हमला, FIR दर्ज

Lohardaga: लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अंचल अधिकारी पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में अंचल अधिकारी की सरकारी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है. मामले को लेकर सेन्हा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है. घटना मुरकी–सेन्हा पथ पर नूरी सराय पुल के पास की बताई जा रही है. अंचल अधिकारी पंकज कुमार भगत को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है. सूचना के आधार पर जब वे मौके पर पहुंचे, तभी वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट की और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. अंचल अधिकारी के आवेदन के आधार पर तीन नामजद और दस अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोप है कि हमलावरों ने लाठी, डंडा और बेलचा से हमला किया तथा ईंट-पत्थर से वाहन के शीशे तोड़ दिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

मौके पर पहुंचते ही हुआ हमला

यह भी पढ़ें:पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

प्राथमिकी के अनुसार, अंचल अधिकारी जैसे ही नूरी सराय पुल के पास पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि सेन्हा नूरी सराय निवासी जैनुल अंसारी के पुत्र दानिश अंसारी, उसकी पत्नी नुसरत जहां, बेटे राशिद अंसारी और अन्य अज्ञात महिला-पुरुषों ने अंचल अधिकारी के साथ मारपीट की. हमलावरों द्वारा लाठी, डंडा और बेलचा से हमला करने का आरोप लगाया गया है. इस दौरान ईंट-पत्थर से अंचल अधिकारी की सरकारी गाड़ी पर हमला किया गया, जिससे वाहन का शीशा टूट गया. अंचल अधिकारी ने यह भी बताया कि उनके द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर से बालू को उतारकर आरोपी ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए.

सम्बंधित ख़बरें

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत
आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत
साहिबगंज में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, 50 हजार पोस्टर से जागरूकता; 5000 खातों तक पहुंची ठगी की रकम
साहिबगंज में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, 50 हजार पोस्टर से जागरूकता; 5000 खातों तक पहुंची ठगी की रकम
हजारीबाग में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी घायल; दो गिरफ्तार
हजारीबाग में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी घायल; दो गिरफ्तार
रांची में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रांची में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

अंचल अधिकारी ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि हमलावरों ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और दोबारा मारपीट करने का प्रयास किया. घटना की सूचना मिलने पर सेन्हा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए. सीओ पंकज कुमार भगत के आवेदन पर सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने कांड संख्या 26/26 के तहत सरकारी कार्य में बाधा डालने, हमला करने और धमकी देने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर साहू ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

4 views3 min read
#Lohardaga news
#Senha police station
#illegal sand mining
#sand mafia attack
#attack on circle officer
#CO Pankaj Kumar Bhagat
#Jharkhand news
#illegal sand lifting
#government officer attacked
#sand mining case

RELATED POSTS

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत

आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner