डीजे बजाने के विवाद में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, चाकू और बीयर बोतल से हमला, कई घायल
बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना डैम में रविवार देर शाम डीजे बजाने को लेकर दो गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें चाकू और बीयर की बोतल से हमला किए जाने की बात सामने आई है.

Jamshedpur: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना डैम में रविवार देर शाम डीजे बजाने को लेकर दो गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें चाकू और बीयर की बोतल से हमला किए जाने की बात सामने आई है. घटना में दोनों पक्षों से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) रेफर किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार. डिमना लेक के पास कुछ युवक डीजे बजाकर नाच रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवक वहां पहुंचे और डांस करने लगे. नाचने के दौरान धक्का-मुक्की हुई. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला चाकूबाजी और बोतल से हमले तक पहुंच गया.
घटना में एक पक्ष से मानगो निवासी विश्वजीत दास को चाकू और कांच की बोतल से पीठ में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं विश्वजीत राय को चाकू से हाथ में गहरी चोट लगी है. जबकि सूरज सिंह को पेट में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल होना पड़ा. सूरज सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसे टीएमएच रेफर किया गया है. दूसरी ओर. जुगसलाई निवासी नदीम आलम को चाकू से कान के पीछे चोटें आई हैं.
घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने एक पक्ष का डीजे सिस्टम जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts








Leave a comment