Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»देश-विदेश»बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा जारी, तीन हफ्तों में 6 हिंदुओं की हत्या
देश-विदेश

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा जारी, तीन हफ्तों में 6 हिंदुओं की हत्या

“बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हिंसक हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते तीन सप्ताह के भीतर अलग-अलग घटनाओं में कम से कम छह हिंदुओं की हत्या किए जाने की खबरें सामने आई हैं.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Jan 6, 2026 · 7:32 AM· 3 min read
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा जारी, तीन हफ्तों में 6 हिंदुओं की हत्या

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हिंसक हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते तीन सप्ताह के भीतर अलग-अलग घटनाओं में कम से कम छह हिंदुओं की हत्या किए जाने की खबरें सामने आई हैं. विपक्ष और मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि यूनुस सरकार इन घटनाओं को “छिटपुट हिंसा” बताकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत इसके उलट है.

ताजा मामला सोमवार का है, जब ढाका के बाहरी इलाके नरसिंदी जिले में एक हिंदू किराना दुकानदार की भीड़ द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय शरत चक्रवर्ती मणि के रूप में हुई है, जो पालाश उपजिला के चारसिंदुर बाजार में अपनी दुकान चलाते थे.

यह भी पढ़ें:नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

दुकान पर किया गया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत

सम्बंधित ख़बरें

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! दर्शन के बीच मची भगदड़
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
Operation Amistad: भूकंप से तबाह Venezuela की मदद के लिए भारत का बड़ा कदम
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: केंद्रीय मंत्री पद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने शरत चक्रवर्ती मणि पर उनकी दुकान पर ही धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

साप्ताहिक पत्रिका वीकली ब्लिट्ज ने दावा किया है कि इस हत्या के पीछे कट्टरपंथी धार्मिक उग्रवादियों का हाथ हो सकता है. हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

फेसबुक पोस्ट को लेकर जांच

यह भी पढ़ें:वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

स्थानीय मीडिया के अनुसार, शरत चक्रवर्ती मणि ने 19 दिसंबर को फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने देश में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई थी. पोस्ट में उन्होंने कथित तौर पर लिखा था कि उनकी जन्मभूमि “मौत की घाटी” बनती जा रही है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह सोशल मीडिया पोस्ट ही उनकी हत्या का कारण बनी.

एक अन्य हिंदू कारोबारी और पत्रकार की भी हत्या

इसी दिन बांग्लादेश के जेसोर जिले से भी एक और हत्या की खबर सामने आई. यहां 38 वर्षीय राणा प्रताप बैरागी की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई. बांग्ला अखबार प्रथम आलो के अनुसार, बैरागी एक आइस फैक्ट्री के मालिक थे और ‘दैनिक बीडी खबर’ नामक अखबार के संपादक भी थे. हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

सरकार पर उठ रहे सवाल

लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. आलोचकों का कहना है कि सरकार कठोर कार्रवाई करने के बजाय मामलों को कमतर आंकने की कोशिश कर रही है, जिससे हिंसा करने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं.

2 views3 min read
#Bangladesh News
#National News
#India Bangladesh relation

RELATED POSTS

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? देउबा गुट के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, बालेन शाह क्या करेंगे

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर पैसेंजर की पिस्टल से चली गोली, दो स्क्रीनर घायल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! 'दूसरी आजादी' वाले संदेश से मची हलचल

Special
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner