केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरार
Gaya: बिहार के गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतका सुषमा देवी की हत्या का आरोप उनके पति रमेश पर लगा है. आरोपी पति फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. घटना अतरी थाना क्षेत्र के टेटुआ टांड़ की है. सुषमा कुमारी टेटुआ पंचायत की विका...

Gaya:
बिहार के गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतका सुषमा देवी की हत्या का आरोप उनके पति रमेश पर लगा है. आरोपी पति फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. घटना अतरी थाना क्षेत्र के टेटुआ टांड़ की है. सुषमा कुमारी टेटुआ पंचायत की विकास मित्र थी. घटना की सूचना मिलते ही अतरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेजा दिया. हत्या में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया गया है.
14 साल पहले की थी अंतरजातीय शादी
मृतका सुषमा कुमारी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की दूर की रिश्तेदार में नातिन है. सुषमा ने 14 साल पहले रमेश सिंह नाम के व्यक्ति से अंतरजातीय शादी की थी. रमेश ने जब सुषमा को गोली मारी उस वक्त उसकी बहन और बच्चे घर पर दूसरे कमरे में थे. गोली चलने की आवाज सुनते ही सुषमा की बहन और बच्चे कमरे में गए तो देखा कि सुषमा कमरे में गिरी हुई है. इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
मृतका की बहन पूनम कुमारी ने कहा कि बहनोई रमेश सिंह बाहर से आए थे. बाहर से आते ही घर में गए और सुषमा को कमरे में बंद कर गोली मार दी. हत्या के बाद वे फरार हो गये. गया एसएसपी आनंद कुमार ने कहा कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है. एफएसएल और टेक्निकल सेल की मदद से मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही आरोपी पति की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
संबंधित ख़बरें
और BIHAR ख़बरें
खराब मौसम के बीच पटना पहुंचे पीएम मोदी, नीतीश सेतु का किया उद्घाटन

शेरघाटी में चलती CNG कार में लगी आग, शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान
अनंत सिंह की बेटी की शादी में दिखेगा शाही अंदाज, लाल किला और हवा महल की तर्ज पर बनाया जा रहा है मंडप; 200 से ज्यादा पकवानों का मेन्यू तैयार

निशांत कुमार को सुरक्षाकर्मी ने रोका, JDU भड़की; नीरज कुमार बोले- पुलिस मुख्यालय करे जांच

अररिया में दर्दनाक हादसा: तिलक समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो नहर में गिरी, 6 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

3 बाइक, 8 बदमाश और 40 करोड़ की लूट! बेतिया में पुलिस महकमे में हड़कंप


