Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिजनेस»Train Ticket Price Hike: 26 दिसंबर से महंगा होगा रेल सफर, लंबी दूरी के यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ
बिजनेस

Train Ticket Price Hike: 26 दिसंबर से महंगा होगा रेल सफर, लंबी दूरी के यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ

“अगर आप ट्रेन से लंबी दूरी का सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. भारतीय रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के टिकट के दाम बढ़ाने का फैसला किया है. रेलवे द्वारा घोषित नई किराया दरें 26 दिसंबर 2025 से लागू होंगी. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 21, 2025 · 8:44 AM· 3 min read
Train Ticket Price Hike: 26 दिसंबर से महंगा होगा रेल सफर, लंबी दूरी के यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ

अगर आप ट्रेन से लंबी दूरी का सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. भारतीय रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के टिकट के दाम बढ़ाने का फैसला किया है. रेलवे द्वारा घोषित नई किराया दरें 26 दिसंबर 2025 से लागू होंगी. इस बढ़ोतरी का सीधा असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा, जिन्हें अब पहले की तुलना में अधिक किराया चुकाना होगा.

215 किलोमीटर तक राहत, लंबी दूरी पर बढ़े दाम

यह भी पढ़ें:US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

रेलवे के नए किराया स्ट्रक्चर के मुताबिक, ऑर्डिनरी क्लास में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर यात्रियों को कोई अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा. यानी इस दूरी तक किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने पर ऑर्डिनरी क्लास में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और मेल/एक्सप्रेस Non-AC व AC क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी लागू होगी.

सम्बंधित ख़बरें

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

रेलवे को होगी 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

रेलवे का अनुमान है कि इस किराया बढ़ोतरी से उसे करीब 600 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त आमदनी होगी. उदाहरण के तौर पर, यदि कोई यात्री Non-AC ट्रेन से 500 किलोमीटर की यात्रा करता है, तो उसे मौजूदा किराये की तुलना में लगभग 10 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. हालांकि यह बढ़ोतरी छोटी लग सकती है, लेकिन करोड़ों यात्रियों के लिहाज से रेलवे की कमाई में बड़ा इजाफा होगा.

दिल्ली–पटना और दिल्ली–मुंबई का नया किराया

यह भी पढ़ें:SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

दिल्ली से पटना की दूरी करीब 1000 किलोमीटर है. अभी तक राजधानी एक्सप्रेस में 3rd AC का किराया 2195 रुपये के आसपास है. नई दरें लागू होने के बाद इसमें प्रति किलोमीटर 2 पैसे के हिसाब से करीब 20 रुपये का इजाफा होगा. वहीं दिल्ली से मुंबई की दूरी लगभग 1386 किलोमीटर है. इस रूट पर राजधानी एक्सप्रेस के 3AC किराये में करीब 27 रुपये की बढ़ोतरी होगी और नया किराया 3207 रुपये तक पहुंच जाएगा.

इस साल दूसरी बार बढ़े रेल किराये

गौरतलब है कि यह साल 2025 में रेलवे द्वारा किराये में की गई दूसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले 1 जुलाई 2025 को भी रेल किराये में इजाफा किया गया था. उस समय मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और AC श्रेणी में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई थी. रेलवे का कहना है कि यह कदम बढ़ती परिचालन लागत को संतुलित करने के लिए जरूरी है.

3 views3 min read
#Train Ticket Price Hike
#Indian Railway
#Railway News

RELATED POSTS

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner