स्वच्छता महाकुंभ में 14 स्कूलों के बीच होगी महामुकाबले की जंग, पांच चरणों की परीक्षा के बाद मिलेगा एक को ताज
क्विज से लेकर वाद-विवाद और वेस्ट टू वंडर तक दिखेगी विद्यार्थियों की प्रतिभा, 20 नवंबर को नगर निगम सभागार में होगा भव्य शुभारंभ

Deoghar : बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम अब स्कूली विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता का रूप लेने जा रही है... स्वच्छता के प्रति नई पीढ़ी में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से देवघर नगर निगम पहली बार ‘स्वच्छता महाकुंभ’ प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है... इसमें शहर के 14 प्रतिष्ठित हाई स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे... पांच चुनौतीपूर्ण चरणों से गुजरने के बाद प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया जाएगा... खास बात यह है कि इस महाकुंभ का खिताब केवल एक स्कूल को मिलेगा... इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा कराना नहीं, बल्कि स्वच्छता को उनके व्यवहार और जीवनशैली का हिस्सा बनाना है... इसके माध्यम से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी, श्रमदान, कचरा प्रबंधन और रचनात्मकता से जोड़ने की पहल की जा रही है...
पांच चरणों में होगी प्रतिभा की असली परीक्षा
स्वच्छता महाकुंभ को पांच अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा... इसमें क्विज प्रतियोगिता, क्लीननेस ड्राइव, वेस्ट टू वंडर, स्वच्छता विषय पर वीडियो मेकिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिता शामिल हैं... क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों के स्वच्छता संबंधी ज्ञान की परख होगी, जबकि क्लीननेस ड्राइव में उन्हें जमीन पर उतरकर स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभानी होगी... वेस्ट टू वंडर के तहत बेकार और अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी एवं आकर्षक कलाकृतियां तैयार करनी होंगी... वहीं, वीडियो मेकिंग के जरिए विद्यार्थी रचनात्मक अंदाज में स्वच्छता का संदेश देंगे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार और तर्क प्रस्तुत करने होंगे.
विद्यार्थी बनेंगे स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर : नगर आयुक्त
नगर आयुक्त सुलोचना मीणा ने इस पहल को विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में स्वच्छता की सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण प्रयास बताया... उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी को देश के सबसे स्वच्छ शहरों की श्रेणी में खड़ा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है... स्वच्छता महाकुंभ का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाना है... उन्होंने विश्वास जताया कि जब बच्चे कचरा प्रबंधन, श्रमदान और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देंगे, तो इसका सकारात्मक प्रभाव प्रत्येक घर और पूरे समाज पर पड़ेगा... सभी स्कूलों के विद्यार्थियों से इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील भी की.
20 नवंबर को होगा महाकुंभ का आगाज
स्वच्छता महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार, 20 नवंबर को दोपहर तीन बजे देवघर नगर निगम सभागार में होगी... इस अवसर पर महापौर रवि कुमार राउत, उपमहापौर टिप चटर्जी, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा और सभी प्रतिभागी स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे... इस दौरान एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर प्रतियोगिता के पांचों चरणों की विस्तृत रूपरेखा, नियम और आवश्यक जानकारियां साझा की जाएंगी.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
जसीडीह स्टेशन पर पार्किंग शुल्क विवाद पर लगा विराम, तीन और चार पहिया वाहनों की नई दरें जारी

झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक संपन्न, CM हेमंत सोरेन ने वन्यजीव संरक्षण के साथ अभयारण्यों में रहने वाले लोगों के हितों और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का दिया निर्देश
चक्रवाती तूफान 'अकवन' के संभावित प्रभाव को देखते हुए अलर्ट मोड में झारखंड सरकार, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को दिया स्पष्ट निर्देश, कहा- किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विश्व शौचालय दिवस पर देवघर में चला स्वच्छता अभियान, सार्वजनिक शौचालयों की हुई विशेष सफाई

देवसंघ कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने का संकल्प

भाजपा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, बूथ कमेटियों के सत्यापन का निर्देश


