चक्रवाती तूफान 'अकवन' के संभावित प्रभाव को देखते हुए अलर्ट मोड में झारखंड सरकार, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को दिया स्पष्ट निर्देश, कहा- किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अकवन' के संभावित प्रभाव को देखते हुए झारखंड सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है. इसको लेकर मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है. कहा कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो और संभावित नुकसान को रोका जा सके.

Ranchi : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अकवन' (Akvan) के संभावित प्रभाव को देखते हुए झारखंड सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है... राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की... मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आपदा आने के बाद राहत पहुंचाना ही नहीं, बल्कि आपदा से पहले ऐसी तैयारी करना है, जिससे आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो और संभावित नुकसान को रोका जा सके...
बैठक में चक्रवात के संभावित प्रभाव, भारी बारिश की आशंका, किसानों की खड़ी फसल, आम नागरिकों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई... साथ ही विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी... चक्रवात के कारण राज्य में जान-माल का नुकसान कम से कम हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं... सभी जिलों के उपायुक्त, सिविल सर्जन, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
जसीडीह स्टेशन पर पार्किंग शुल्क विवाद पर लगा विराम, तीन और चार पहिया वाहनों की नई दरें जारी

स्वच्छता महाकुंभ में 14 स्कूलों के बीच होगी महामुकाबले की जंग, पांच चरणों की परीक्षा के बाद मिलेगा एक को ताज
झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक संपन्न, CM हेमंत सोरेन ने वन्यजीव संरक्षण के साथ अभयारण्यों में रहने वाले लोगों के हितों और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का दिया निर्देश

विश्व शौचालय दिवस पर देवघर में चला स्वच्छता अभियान, सार्वजनिक शौचालयों की हुई विशेष सफाई

देवसंघ कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने का संकल्प

भाजपा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, बूथ कमेटियों के सत्यापन का निर्देश


