जसीडीह स्टेशन पर पार्किंग शुल्क विवाद पर लगा विराम, तीन और चार पहिया वाहनों की नई दरें जारी
मेयर रवि कुमार राउत और डिप्टी मेयर टिप चटर्जी की पहल पर तय हुई पार्किंग दरें, अब दो घंटे के लिए तीन पहिया वाहन का 10 और चार पहिया का 20 रुपये लगेगा शुल्क

Deoghar : जसीडीह रेलवे स्टेशन पर वाहन पार्किंग शुल्क को लेकर पिछले कई दिनों से जारी विवाद आखिरकार थमने की दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है... पार्किंग संवेदक की ओर से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतों के बाद देवघर नगर निगम के मेयर रवि कुमार राउत और डिप्टी मेयर टिप चटर्जी की पहल पर पार्किंग शुल्क की नई दरें सामने आई हैं... गुरुवार को जारी पार्किंग शुल्क पर्ची में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग दर निर्धारित की गई है... इससे स्टेशन परिसर में वाहन पार्किंग कराने वाले यात्रियों और उनके परिजनों को राहत मिलने की उम्मीद है... नई दरों के अनुसार, तीन पहिया वाहन के लिए दो घंटे तक पार्किंग कराने पर 10 रुपये शुल्क देना होगा... दो से छह घंटे तक 15 रुपये, छह से 12 घंटे तक 20 रुपये और 12 से 24 घंटे तक 30 रुपये निर्धारित किए गए हैं... इसी तरह चार पहिया वाहनों के लिए दो घंटे तक 20 रुपये, दो से छह घंटे तक 30 रुपये, छह से 12 घंटे तक 40 रुपये और 12 से 24 घंटे तक 60 रुपये शुल्क तय किया गया है.
शिकायतों के बाद निगम प्रतिनिधियों ने की थी पहल
गौरतलब है कि जसीडीह रेलवे स्टेशन पर पार्किंग शुल्क की वसूली को लेकर यात्रियों और पार्किंग संवेदक के बीच लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई थी... निर्धारित दर से अधिक पैसे वसूले जाने की शिकायतें सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा था... इसके बाद मेयर रवि कुमार राउत और डिप्टी मेयर टिप चटर्जी ने स्टेशन पहुंचकर रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की थी... उन्होंने पार्किंग शुल्क में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और यात्रियों से निर्धारित राशि ही वसूलने की व्यवस्था करने पर जोर दिया था.
पार्किंग पर्ची पर दर्ज होगी शुल्क की जानकारी
नई व्यवस्था के तहत पार्किंग पर्ची पर वाहन संख्या, क्रम संख्या, तारीख और समय दर्ज करने का प्रावधान रखा गया है... पर्ची पर यह भी उल्लेख किया गया है कि बिना बीमा के किसी भी प्रकार के दावे की जिम्मेदारी नहीं ली जाएगी... नई दरें सामने आने के बाद अब यात्रियों की नजर इस बात पर रहेगी कि पार्किंग संवेदक निर्धारित शुल्क का पालन करता है या नहीं... यदि नई दरों के अनुसार वसूली होती है, तो लंबे समय से चल रही शिकायतों पर अंकुश लग सकता है.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
स्वच्छता महाकुंभ में 14 स्कूलों के बीच होगी महामुकाबले की जंग, पांच चरणों की परीक्षा के बाद मिलेगा एक को ताज

झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक संपन्न, CM हेमंत सोरेन ने वन्यजीव संरक्षण के साथ अभयारण्यों में रहने वाले लोगों के हितों और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का दिया निर्देश
चक्रवाती तूफान 'अकवन' के संभावित प्रभाव को देखते हुए अलर्ट मोड में झारखंड सरकार, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को दिया स्पष्ट निर्देश, कहा- किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विश्व शौचालय दिवस पर देवघर में चला स्वच्छता अभियान, सार्वजनिक शौचालयों की हुई विशेष सफाई

देवसंघ कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने का संकल्प

भाजपा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, बूथ कमेटियों के सत्यापन का निर्देश


