देवघर : केक काटकर मनाया गया तेजस्वी यादव का 37वां जन्मदिन, विधायक सुरेश पासवान समेत जुटे राजद कार्यकर्ता
तेजस्वी यादव ने अपना 37वां जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया. इस मौके पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. जन्मदिन के अवसर पर राजनीतिक गलियारों में भी उन्हें लेकर चर्चाएं रहीं.

Deoghar: राष्ट्रीय जनता दल की देवघर जिला इकाई की ओर से सोमवार को सत्संग स्थित महेश गार्डन में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का 37वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां मनाईं. सभी ने तेजस्वी यादव के स्वस्थ जीवन, लंबी उम्र और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी. समारोह में देवघर विधायक एवं राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान मुख्य रूप से शामिल हुए. पूरे आयोजन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेश पासवान ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने की बात कही. वहीं, राजद जिलाध्यक्ष डॉ. फनी भूषण यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव युवाओं की आवाज हैं और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उनके संघर्ष और नेतृत्व से पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगातार प्रेरणा मिलती है. मौके पर वरिष्ठ नेता भूतनाथ यादव, रंजीत प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हैदर अली खान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
इसके अलावा विनोद कुमार यादव, बलदेव यादव, मोहम्मद जमीर अंसारी, दिलीप यादव, कुंदन यादव, महेश यादव, बासुदेव पासवान, भूषण पासवान, प्रकाश यादव, श्रीकांत यादव, गोवर्धन रामानी, त्रिलोचन दास और रामलखन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया. इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया. कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी जताई. केक काटने और बधाइयों के बीच तेजस्वी यादव का जन्मदिन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

