Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»Tamil Nadu Government Formation: VCK के समर्थन से खत्म हुआ सस्पेंस, अब विजय बनेंगे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री
राजनीति

Tamil Nadu Government Formation: VCK के समर्थन से खत्म हुआ सस्पेंस, अब विजय बनेंगे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री

“तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अभिनेता विजय की पार्टी TVK को VCK, कांग्रेस, CPI और CPI(M) का समर्थन मिलने के बाद बहुमत हासिल हो गया है. 119 सीटों के साथ विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 9, 2026 · 12:02 PM· 4 min read
Tamil Nadu Government Formation: VCK के समर्थन से खत्म हुआ सस्पेंस, अब विजय बनेंगे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री

तमिलनाडु में कई दिनों से चल रहे राजनीतिक सस्पेंस पर आखिरकार शुक्रवार को विराम लग गया. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK यानी तमिलगा वेत्री कड़गम को सरकार गठन के लिए जरूरी बहुमत मिल गया है. VCK यानी विदुथलाई चिरुथैगल काची ने बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान कर दिया, जिसके बाद कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK के समर्थन से TVK का आंकड़ा 119 सीटों तक पहुंच गया. 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है. समर्थन मिलने के बाद अब विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है. तमिलनाडु की राजनीति में यह सिर्फ सरकार गठन नहीं, बल्कि दशकों पुरानी DMK-AIADMK केंद्रित राजनीति के टूटने का भी बड़ा संकेत माना जा रहा है.

VCK के समर्थन से बदला पूरा राजनीतिक समीकरण

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सभी को चौंका दिया था. हालांकि बहुमत से 10 सीट दूर रहने की वजह से सरकार गठन पर सस्पेंस बना हुआ था. पहले कांग्रेस ने समर्थन दिया, फिर CPI और CPI(M) साथ आए. लेकिन असली गेम VCK के समर्थन के बाद बदल गया. TVK नेता अधव अर्जुन ने मीडिया के सामने VCK का समर्थन पत्र दिखाते हुए सिर्फ एक शब्द कहा— “विजय.” इसके बाद पार्टी मुख्यालय के बाहर जश्न शुरू हो गया. सूत्रों के मुताबिक विजय जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

DMK की पुरानी सहयोगी पार्टी ने क्यों बदला रुख?

VCK लंबे समय से DMK गठबंधन की अहम सहयोगी मानी जाती रही है. दलित राजनीति और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर उसकी मजबूत पकड़ है. ऐसे में VCK का TVK के साथ जाना तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि VCK ने यह समझ लिया कि इस चुनाव में जनता बदलाव के मूड में थी और विजय तेजी से नए राजनीतिक केंद्र के रूप में उभरे हैं. यही वजह है कि पार्टी ने विपक्ष में बैठने की बजाय सत्ता के नए समीकरण के साथ जाने का फैसला किया. हालांकि CPI और CPI(M) ने साफ कर दिया है कि वे सरकार में शामिल नहीं होंगे, बल्कि बाहर से समर्थन देंगे. यानी विजय सरकार को हर बड़े फैसले पर सहयोगियों का राजनीतिक संतुलन साधना पड़ेगा.

आखिर विजय की राजनीति इतनी तेजी से क्यों चली?

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

तमिलनाडु में लंबे समय से राजनीति DMK और AIADMK के इर्द-गिर्द घूमती रही है. लेकिन इस चुनाव में विजय ने “नई राजनीति”, भ्रष्टाचार विरोधी छवि और युवा नेतृत्व के नैरेटिव के जरिए खुद को अलग तरीके से पेश किया. विशेषज्ञों के मुताबिक विजय को सबसे ज्यादा फायदा युवाओं, पहली बार वोट देने वालों और शहरी मध्यवर्ग से मिला. सोशल मीडिया कैंपेन, फिल्मों वाली लोकप्रियता और आक्रामक प्रचार ने TVK को तेजी से मजबूत किया. सबसे अहम बात यह रही कि DMK विरोधी वोट इस बार AIADMK के बजाय TVK की तरफ शिफ्ट होता दिखा.

सरकार बनने के बाद विजय के सामने क्या होंगी सबसे बड़ी चुनौतियां?

हालांकि विजय सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच चुके हैं, लेकिन असली चुनौती अब शुरू होगी. TVK के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है और सहयोगी दल बाहर से समर्थन दे रहे हैं. यानी सरकार की स्थिरता पूरी तरह राजनीतिक तालमेल पर निर्भर करेगी.

दूसरी तरफ DMK विपक्ष में बैठकर आक्रामक भूमिका निभा सकती है. वहीं AIADMK भी खुद को दोबारा खड़ा करने की कोशिश करेगी. इसके अलावा सरकार गठन के बीच TTV दिनाकरन ने TVK पर “हॉर्स ट्रेडिंग” यानी विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाकर नया विवाद भी खड़ा कर दिया है. फिलहाल इतना साफ है कि विजय अब सिर्फ फिल्मी “थलपति” नहीं रहे… बल्कि तमिलनाडु की असली सत्ता तक पहुंच चुके हैं.

15 views4 min read
#Vijay TVK
#Tamil Nadu Politics
#TVK Government
#Vijay CM Tamil Nadu
#VCK Support TVK
#Tamilaga Vettri Kazhagam
#DMK vs TVK
#Tamil Nadu Election 2026
#Vijay Political News
#TVK Majority

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner