Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»देश-विदेश»Venezuela Oil Exports: अमेरिकी प्रतिबंधों से सप्लाई बाधित, भारत पर कितना असर
देश-विदेश

Venezuela Oil Exports: अमेरिकी प्रतिबंधों से सप्लाई बाधित, भारत पर कितना असर

“इस हफ्ते अमेरिका ने वेनेजुएला के एक तेल टैंकर को जब्त किया और उसके साथ कारोबार करने वाली शिपिंग कंपनियों पर नए प्रतिबंध लागू कर दिए. इसके चलते वेनेजुएला के तेल निर्यात में तेज गिरावट आई है.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 14, 2025 · 6:57 AM· 3 min read
Venezuela Oil Exports: अमेरिकी प्रतिबंधों से सप्लाई बाधित, भारत पर कितना असर

रूस के बाद अब अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल कारोबार पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. इस हफ्ते अमेरिका ने वेनेजुएला के एक तेल टैंकर को जब्त किया और उसके साथ कारोबार करने वाली शिपिंग कंपनियों पर नए प्रतिबंध लागू कर दिए. इसके चलते वेनेजुएला के तेल निर्यात में तेज गिरावट आई है. हालांकि, भारत पर इसका असर सीमित रहने की संभावना है.

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला के जलक्षेत्र में तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है. अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि राष्ट्रपति निकोलस मदुरो पर दबाव बढ़ाने के लिए आगे भी जहाज जब्त किए जा सकते हैं. बुधवार को ‘स्किपर’ टैंकर की जब्ती 2019 में लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद वेनेजुएला के तेल कार्गो की पहली ऐसी कार्रवाई थी. यह कदम कैरिबियन सागर में बढ़ी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी के बीच उठाया गया है.

यह भी पढ़ें:US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

तेल से लदे टैंकर फंसे

सम्बंधित ख़बरें

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

अल जजीरा के अनुसार, जब्ती की आशंकाओं के चलते करीब 11 मिलियन बैरल तेल और ईंधन से भरे टैंकर वेनेजुएला के पानी में फंसे हुए हैं. जहाज आगे बढ़ने से इसलिए हिचक रहे हैं क्योंकि उन्हें भी जब्त किया जा सकता है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट बताती है कि ‘स्किपर’ की जब्ती के बाद केवल अमेरिकी तेल कंपनी शेवरॉन द्वारा चार्टर्ड टैंकर ही वेनेजुएला के बंदरगाहों से रवाना हुए हैं. शेवरॉन को अमेरिकी सरकार से विशेष अनुमति मिली हुई है, जिसके तहत वह PDVSA के साथ संयुक्त उद्यमों के जरिए तेल उत्पादन कर अमेरिका को निर्यात कर सकती है.

भारत पर क्या असर होगा?

यह भी पढ़ें:SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

भारत कच्चा तेल कई देशों से आयात करता है, जिनमें रूस और वेनेजुएला शामिल हैं. दोनों ही देश अपेक्षाकृत सस्ता तेल उपलब्ध कराते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने 2024 में वेनेजुएला से करीब 22 मिलियन बैरल तेल आयात किया था.

हालांकि, अमेरिका द्वारा रूस से तेल खरीदने पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के बावजूद भारत ने रूस से आयात जारी रखा, लेकिन वेनेजुएला से खरीद में कटौती की. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने वेनेजुएला से तेल आयात लगभग बंद कर दिया है और साल के अंत तक इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है. ऐसे में मौजूदा प्रतिबंधों का भारत पर बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं है.

2 views3 min read
#Venezuela Oil Exports
#Oil Supply
#Oil Tanker
#Oil barrel

RELATED POSTS

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner