Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिजनेस»शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला
बिजनेस

शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला

“सोमवार को शेयर बाजार में कई दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और निवेशकों को बड़ी राहत मिली. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने मजबूत शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में ही जबरदस्त तेजी देखने को मिली. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 22, 2025 · 7:17 AM· 3 min read
शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला

सोमवार को शेयर बाजार में कई दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और निवेशकों को बड़ी राहत मिली. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने मजबूत शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में ही जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी 100 अंक से ऊपर चढ़कर कारोबार की शुरुआत करता नजर आया.

सुबह के कारोबार में मजबूत तेजी

यह भी पढ़ें:US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

शुरुआती कुछ ही मिनटों में बाजार की रफ्तार और तेज हो गई. सुबह करीब 9:40 बजे सेंसेक्स 455.77 अंकों की तेजी के साथ 85,385.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 भी 152.25 अंकों की मजबूती के साथ 26,118.65 पर पहुंच गया. बाजार में इस तेजी का मुख्य कारण विदेशी निवेशकों की वापसी और अगले साल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद मानी जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका! LPG, CNG-PNG से दूध और कारों तक सब महंगा
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Milk Price Hike: दूध के बढ़े दाम से बिगड़ेगा मुंबई का बजट, अब ₹102 लीटर मिलेगा दूध
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तूफानी तेजी! 4 दिन में ₹8,400 बढ़ा भाव, चांदी पर लगा ब्रेक
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

निफ्टी 50 में शामिल शेयरों की बात करें तो हिंडाल्को, टेक महिंद्रा और टीसीएस सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे. दूसरी ओर एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर और सिप्ला के शेयरों में दबाव देखने को मिला. इसके बावजूद कुल मिलाकर बाजार का रुख सकारात्मक बना रहा.

सेक्टरल इंडेक्स हरे निशान में

यह भी पढ़ें:SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

एनएसई पर सभी सेक्टरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिखे. मेटल, आईटी और मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई. मेटल सेक्टर करीब 1.48 फीसदी, आईटी सेक्टर 1.23 फीसदी और मीडिया सेक्टर लगभग 0.77 फीसदी चढ़ा.

आगे बाजार की चाल पर क्या कहते हैं जानकार

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि साल के अंत तक शेयर बाजार में और तेजी देखने को मिल सकती है. रुपये में मजबूती, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की खरीदारी और शॉर्ट कवरिंग से बाजार को और समर्थन मिल सकता है. इसके अलावा भारत की मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था और कंपनियों की बेहतर कमाई की उम्मीदें भी बाजार के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही हैं.

वैश्विक बाजारों का असर

अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी, जिसका असर सोमवार को घरेलू बाजार पर भी पड़ा. एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला लेकिन कुल मिलाकर सकारात्मक रुख देखने को मिला, जिससे भारतीय बाजार को सहारा मिला.

5 views3 min read
#Business News
#Share Market
#Nifty
#Stock Market

RELATED POSTS

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

US-Iran Clash: फिर भड़की जंग, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा महंगाई का डर

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

SBI खाताधारक सावधान! 1 अक्टूबर से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

EPFO New Scheme: PF ट्रस्टों के लिए आई नई माफी योजना, 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा मौका

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner