Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»अंधविश्वास की बलि: बेटे ने ही रची पिता की हत्या की साजिश, 40 हजार की सुपारी, 4 गिरफ्तार
जुर्म

अंधविश्वास की बलि: बेटे ने ही रची पिता की हत्या की साजिश, 40 हजार की सुपारी, 4 गिरफ्तार

“पलामू में अंधविश्वास से जुड़ा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां टोटका-टोना के शक में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हैरानी की बात यह है कि इस साजिश में मृतक का अपना बेटा और परिवार के अन्य सदस्य शामिल पाए गए हैं.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 29, 2025 · 1:23 PM· 3 min read
अंधविश्वास की बलि: बेटे ने ही रची पिता की हत्या की साजिश, 40 हजार की सुपारी, 4 गिरफ्तार

Palamu: झारखंड के पलामू जिले से अंधविश्वास से जुड़ी एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां टोटका-टोना और शक के चलते एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई. हैरानी की बात यह है कि इस हत्या की साजिश में मृतक का अपना बेटा और परिवार से जुड़े अन्य लोग शामिल पाए गए हैं. लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा गांव से 26 दिसंबर को पुलिस ने पच्चू मोची नामक बुजुर्ग का शव बरामद किया था. जांच में सामने आया कि उनकी हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई थी. शुरुआत में मामला रहस्यमय लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच आगे बढ़ी तो चौंकाने वाले खुलासे हुए.

पैसे गुम होने से शुरू हुआ शक और अंधविश्वास

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

पुलिस जांच में सामने आया कि करीब तीन महीने पहले पच्चू मोची के 4500 रुपये गुम हो गए थे. इस घटना के बाद उन्होंने घर के कुल देवता को कबाड़ में फेंक दिया था. इसके बाद उनके गोतिया धनंजय रविदास के परिवार में लगातार अनहोनी होने लगी. धनंजय की मां और भाई की मौत हो गई, जबकि उसके बच्चे लगातार बीमार रहने लगे.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

ओझा-गुणी के शक में बुजुर्ग को ठहराया गया दोषी

इन घटनाओं के बाद परिवार में यह मान्यता बन गई कि पच्चू मोची ओझा-गुणी करते हैं. इसी अंधविश्वास ने धीरे-धीरे हिंसक साजिश का रूप ले लिया. पच्चू मोची के बेटे गुड्डू मोची और धनंजय मोची ने मिलकर हत्या की योजना बना डाली.

40 हजार की सुपारी, बेटे ने ट्रांसफर किए पैसे

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

हत्या के लिए 40 हजार रुपये की सुपारी तय की गई थी. गुड्डू मोची ने अपने पिता की हत्या के लिए धनंजय मोची को 7 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी किए थे. धनंजय ने अपने साले सत्येंद्र कुमार और उसके साले मुनेश्वर कुमार रवि को इस साजिश में शामिल किया.

गांव में आकर की वारदात, बनाया वीडियो भी

घटना वाले दिन तीनों आरोपी गांव पहुंचे और मौका मिलते ही चाकू से पच्चू मोची का गला काट दिया. हत्या के बाद आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया, जिसे पुलिस ने मोबाइल से बरामद कर लिया है. सभी आरोपी करीब 20 साल की उम्र के बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मृतक के बेटे गुड्डू मोची, धनंजय मोची, सत्येंद्र कुमार और मुनेश्वर कुमार रवि को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि यह पूरी वारदात अंधविश्वास और पारिवारिक शक का नतीजा है.

5 views3 min read
#Palamu murder case
#Blind faith killing Jharkhand
#Palamu police murder investigation
#Father killed by son Jharkhand
#Superstition murder India

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner