Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा में हंगामा: विपक्ष के हंगामे के बीच विधायक निर्मल महतो मार्शल आउट
झारखंड

झारखंड विधानसभा में हंगामा: विपक्ष के हंगामे के बीच विधायक निर्मल महतो मार्शल आउट

“झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा देखने को मिला. विपक्षी दल भाजपा के विधायकों ने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया. ”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Mar 10, 2026 · 6:48 AM· 4 min read
झारखंड विधानसभा में हंगामा: विपक्ष के हंगामे के बीच विधायक निर्मल महतो मार्शल आउट

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा देखने को मिला. विपक्षी दल भाजपा के विधायकों ने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया. भाजपा विधायक हाथों में पोस्टर लेकर सदन के वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इस दौरान सदन का माहौल काफी देर तक गरमाया रहा.

विपक्ष के इस विरोध का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी कर रहे थे. उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. मरांडी ने कहा कि दुमका में मजदूर यूनियन के नेताओं को गोली मार दी गई, लेकिन अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं राज्य में कानून-व्यवस्था की कमजोर स्थिति को दर्शाती हैं.

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

नेता प्रतिपक्ष ने रजरप्पा और गिरिडीह की घटनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि गिरिडीह में महिला दिवस के अवसर पर उपायुक्त के व्यवहार को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं. मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में बिना पैसे के कोई भी काम नहीं हो रहा है और आम जनता भ्रष्टाचार से परेशान है. उन्होंने कहा कि यह सरकार मुख्यमंत्री की नहीं, बल्कि बाबुओं की सरकार बनकर रह गई है. उन्होंने सदन में भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराने की मांग की.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

विपक्ष के आरोपों पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यदि कार्यमंत्रणा समिति इस विषय पर चर्चा कराने का निर्णय लेती है तो सदन में इस पर जरूर चर्चा कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और सरकार भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है. उन्होंने विपक्ष से कहा कि यदि उनके पास कोई विशेष मामला है तो उसे सदन में रखा जाए, सरकार उस पर उचित कार्रवाई करने के लिए तैयार है.

वित्त मंत्री के इस बयान के बावजूद विपक्ष का हंगामा जारी रहा. सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और सदन में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. इसी दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और भाजपा विधायक निर्मल महतो के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. बताया गया कि मंत्री द्वारा इशारा करने के बाद निर्मल महतो वेल में पहुंच गए और विरोध तेज हो गया. भाजपा के अन्य विधायक भी उनका समर्थन करते हुए वेल में पहुंच गए.

स्थिति को बिगड़ता देख विधानसभा अध्यक्ष नाराज हो गए और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया. उन्होंने निर्मल महतो को मार्शल आउट करने का निर्देश दिया. इसके बाद मार्शलों ने उन्हें सदन से बाहर ले जाया. हालांकि बाद में वित्त मंत्री के हस्तक्षेप के बाद उन्हें दोबारा सदन में बुला लिया गया.

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

विधानसभा में हुए इस हंगामे के कारण कुछ समय तक कार्यवाही बाधित रही. विपक्ष लगातार सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाता रहा, जबकि सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में स्थिति नियंत्रण में है और सभी मामलों पर कार्रवाई की जा रही है.

बजट सत्र के दौरान इस तरह का हंगामा झारखंड की सियासत में बढ़ते राजनीतिक तनाव को भी दर्शाता है. आने वाले दिनों में सदन में इन मुद्दों पर और तीखी बहस होने की संभावना जताई जा रही है.

27 views4 min read
#Jharkhand News
#Jharkhand Updates
#Breaking News
#babulal Marandi

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner