पीएम मोदी ने Gen-Z से किया संवाद, बोले- गांवों से जुड़कर ही बनेगा विकसित भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों और देशभर के युवाओं से संवाद किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों और देशभर के युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में लगभग 250 जिलों के युवा शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ताकत उसकी सामूहिकता और गांवों से जुड़ी संस्कृति में है।
MY Bharat से जुड़े करोड़ों युवा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले शुरू किया गया MY Bharat (मेरा युवा भारत) प्लेटफॉर्म आज देश के करोड़ों युवाओं को
जोड़ चुका है। उन्होंने कहा कि MY Bharat के स्वयंसेवक देशभर में सामाजिक और विकास से जुड़े कार्यों में
सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और उनके प्रयासों की सराहना की जा रही है।
गांवों को समझना जरूरी
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा वर्चुअल दुनिया से निकलकर गांवों तक पहुंचेंगे और वहां के जीवन, चुनौतियों और विकास की संभावनाओं को करीब से समझेंगे। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ही देश की वास्तविक आकांक्षाओं का अनुभव किया जा सकता है।
युवाओं की भूमिका पर दिया जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संवाद और वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम जैसे अभियानों में युवाओं ने अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण
में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
Gen-Z ने दोहराया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान MY Bharat वॉलंटियर दिव्यांशु जोशी ने प्रधानमंत्री को भरोसा दिलाया कि देश का युवा विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि उनके लिए Gen-Z का अर्थ केवल एक पीढ़ी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, सेवा, नवाचार और "नेशन फर्स्ट" की भावना है।
विकसित भारत के लिए युवाओं का आह्वान
कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से देश के विकास में भागीदार बनने, गांवों से जुड़ने और समाज के लिए सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब युवा अपनी ऊर्जा और नवाचार को जमीनी स्तर पर देशहित में लगाएंगे।
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकाशी में देव दीपावली की दिव्य छटा, 21 लाख दीयों से जगमगाए घाट; 2100 ड्रोन से दिखे शिव तांडव
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का World Record, 28 गेंदों में सेंचुरी और 52 गेंदों में डबल सेंचुरी
पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी, 'पश्चिम बंग' होगा नया नाम; 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

अयोध्या से जनकपुर पहुंची पहली सीधी ट्रेन, 20 घंटे में पूरा हुआ राम-जानकी का सफर; मोदी-बालेन ने दिखाई थी हरी झंडी

पंजाब में फिर लौटा BJP-अकाली दल गठबंधन, सीएम पद पर भी बड़ा फैसला

मां के इलाज के लिए नहीं थे पैसे, KBC में जीते 1 करोड़, अब IAS बनना चाहते हैं भूषण


