Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»Video: ऑक्सफोर्ड ने बुलाया, लेकिन 6 लाख रुपये ने रोक दिया कदम! हजारीबाग के राहुल के सामने सबसे बड़ी चुनौती
झारखंड

Video: ऑक्सफोर्ड ने बुलाया, लेकिन 6 लाख रुपये ने रोक दिया कदम! हजारीबाग के राहुल के सामने सबसे बड़ी चुनौती

“हजारीबाग के राहुल कुमार का चयन केमिस्ट्री में पीएचडी के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में 100% फेलोशिप के साथ हुआ है. हालांकि, वीजा, IHS, हवाई टिकट और अन्य शुरुआती खर्चों के लिए करीब 6 लाख रुपये की जरूरत है. आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने सरकार और समाज से मदद की अपील की है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jul 21, 2026 · 1:01 PM· 4 min read
Video: ऑक्सफोर्ड ने बुलाया, लेकिन 6 लाख रुपये ने रोक दिया कदम! हजारीबाग के राहुल के सामने सबसे बड़ी चुनौती
YouTube
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें (Click to Play)
वीडियो स्रोत: YouTube — प्ले बटन दबाएं

Hazaribag: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों में शुमार ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलना लाखों छात्रों का सपना होता है. झारखंड के हजारीबाग जिले के ईचाक मोड़ निवासी राहुल कुमार ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर इस सपने को सच कर दिखाया. केमिस्ट्री में पीएचडी के लिए उनका चयन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुआ है और उन्हें 100 प्रतिशत फेलोशिप भी मिली है. यानी पढ़ाई, रिसर्च, रहने और खाने का पूरा खर्च विश्वविद्यालय उठाएगा. लेकिन विदेश जाने से पहले वीजा, इमिग्रेशन हेल्थ सरचार्ज (IHS), हवाई टिकट और अन्य जरूरी औपचारिकताओं पर आने वाला करीब छह लाख रुपये का खर्च उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. सब्जी बेचकर परिवार चलाने वाले पिता के लिए इतनी बड़ी राशि जुटाना आसान नहीं है. राहुल का कहना है कि अगर समय रहते मदद नहीं मिली तो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में रिसर्च करने का उनका सपना अधूरा रह सकता है.

संघर्ष से मिली ऑक्सफोर्ड की मंजिल

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

राहुल कुमार की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल है. आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाले राहुल ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु से केमिस्ट्री में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. इस संस्थान में प्रवेश के दौरान उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 30 हासिल की थी. अब उनका चयन दुनिया की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए हुआ है, जहां वह केमिस्ट्री के क्षेत्र में शोध करेंगे. यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

फेलोशिप मिली, लेकिन सफर का खर्च नहीं

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने राहुल को 100 प्रतिशत फेलोशिप दी है. इसके तहत ट्यूशन फीस, रिसर्च, रहने और खाने का पूरा खर्च विश्वविद्यालय उठाएगा. लेकिन यूनाइटेड किंगडम जाने से पहले वीजा, इमिग्रेशन हेल्थ सरचार्ज (IHS), हवाई टिकट और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं का खर्च उन्हें स्वयं वहन करना होगा. राहुल के अनुसार, अकेले IHS पर ही करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च हो रहे हैं. वीजा और हवाई टिकट समेत अन्य खर्च जोड़ने पर कुल राशि लगभग छह लाख रुपये तक पहुंच जाती है.

पिता बेचते हैं सब्जी, राहुल पढ़ाकर चलाते हैं अपना खर्च

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

राहुल का परिवार हजारीबाग के ईचाक मोड़ में रहता है. उनके पिता सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद राहुल ने पढ़ाई जारी रखी. वर्तमान में वह हजारीबाग के इंटर साइंस कॉलेज में पढ़ाकर अपना खर्च स्वयं निकालते हैं. परिवार ने हर संभव कोशिश की, लेकिन विदेश जाने के लिए जरूरी लाखों रुपये जुटाना अब उनके लिए मुश्किल हो गया है.

योजना में है छात्रवृत्ति, लेकिन उठ रहे हैं सवाल

राहुल ने आर्थिक सहायता के लिए राज्य सरकार से भी गुहार लगाई है. झारखंड सरकार विदेश में उच्च शिक्षा और शोध के लिए मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना संचालित करती है. योजना के तहत चयनित छात्रों को ट्यूशन फीस के साथ जीवन-यापन के लिए प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता दी जाती है. हालांकि उपलब्ध दिशा-निर्देशों में वीजा शुल्क, इमिग्रेशन हेल्थ सरचार्ज (IHS), हवाई टिकट और विदेश जाने के शुरुआती खर्चों का अलग से स्पष्ट उल्लेख नहीं है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र इन शुरुआती खर्चों का इंतजाम कैसे करेंगे. यदि छात्र विदेश तक ही नहीं पहुंच पाएगा, तो उसे मिलने वाली छात्रवृत्ति का लाभ भी अधूरा रह जाएगा.

सरकार और समाज से राहुल की उम्मीद

राहुल ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाज के सक्षम लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की है. उनका कहना है कि समय रहते मदद मिल गई तो वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अपना शोध कार्य शुरू कर सकेंगे. वहीं बवाल न्यूज भी सामाजिक संगठनों, एनजीओ, उद्योगपतियों, जनप्रतिनिधियों और सक्षम नागरिकों से अपील करता है कि राहुल जैसे मेधावी छात्र की मदद के लिए आगे आएं. एक गरीब परिवार का बेटा अपनी मेहनत के दम पर ऑक्सफोर्ड तक पहुंचा है. जरूरत सिर्फ इतनी है कि उसके सपनों और ऑक्सफोर्ड के बीच खड़ी आर्थिक बाधा को मिलकर दूर किया जाए, ताकि झारखंड का यह बेटा दुनिया के सबसे बड़े विश्वविद्यालय में देश का नाम रोशन कर सके.

6 views4 min read
#Oxford University
#Scholorship
#Jharkhand News
#Jharkhand Updates
#Hazaribagh news

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner